
लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कानून-व्यवस्था, पुलिस की कार्यशैली, वेलनेस सिटी परियोजना और राजनीतिक मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि जनता भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए तैयार है। समाजवादी पार्टी उन लोगों को फिर से जोड़ने का काम करेगी, जो पार्टी से रूठ गए हैं या किसी वजह से अलग हो गए हैं।
अखिलेश यादव ने पार्टी की रणनीति पर बात करते हुए कहा, "हम रूठों को मनाने का काम करेंगे और जो छूट गए हैं, उन्हें साथ जोड़ने का काम करेंगे। जनता बीजेपी को हटाने के लिए तैयार है।"
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का प्रयास उन सभी लोगों को साथ लेकर चलने का रहेगा, जो सामाजिक और राजनीतिक रूप से पार्टी के साथ जुड़ना चाहते हैं।
अब रूठे हुए और छूटे हुए लोगों को भी हम मनाएंगे।
~ अखिलेश यादव, सपा सुप्रीमो
@yadavakhilesh @samajwadiparty #MulayamSinghYadav #PDA https://t.co/DaWvWhUqIJ— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 22, 2026
वेलनेस सिटी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे कुछ लोगों ने वेलनेस सिटी के नाम पर सिर्फ अपनी वेलनेस बेहतर की है। उनके इस बयान के जरिए उन्होंने परियोजना को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
अखिलेश यादव ने प्रदेश की पुलिस व्यवस्था को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि आज के समय में पुलिस के कुछ लोग भाजपा के नेताओं की तरह काम कर रहे हैं। उनके इस बयान से प्रदेश में पुलिस की निष्पक्षता और कानून-व्यवस्था को लेकर राजनीतिक बहस का मुद्दा फिर सामने आया है।
समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की स्थिति में मंत्रिमंडल को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि कैबिनेट में सिर्फ PDA के लोग दिखाई देंगे। उन्होंने पार्टी की PDA अवधारणा को अपनी राजनीतिक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।
अगर गोरखपुर में बीजेपी वाले बेईमानी नहीं करते, तो जीरो होते।
~ अखिलेश यादव, सपा सुप्रीमो
@samajwadiparty @yadavakhilesh #PDA #Gorakhpur https://t.co/0RAx8k5KVk— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 22, 2026
अखिलेश यादव ने गोरखपुर का जिक्र करते हुए भाजपा पर चुनाव में बेईमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर गोरखपुर में भाजपा के लोग बेईमानी नहीं करते तो वे जीरो पर होते।
अखिलेश यादव के इन बयानों के बाद प्रदेश की राजनीति में शिक्षा, कानून-व्यवस्था, विकास परियोजनाओं और PDA की राजनीति को लेकर चर्चा तेज होने की संभावना है।
Location : Lucknow
Published : 22 November 2026, 2:38 PM IST