गोरखपुर में पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, इलाके में सनसनी

गोरखपुर जनपद के बेलीपार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 12 April 2026, 1:52 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर जनपद के बेलीपार थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामूली घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। पति ने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग स्तब्ध हैं।

पत्नी की गला दबाकर हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पित्तमती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनका अपने पति राजकुमार निषाद 30 वर्ष से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि के बीच पति ने आपा खो दिया और पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने घटना का लिया जायजा

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बेलीपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गोरखपुर में हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वाले गैंग पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, तीन आरोपी चिह्नित

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

घटना के बाद इलाके में दहशत

इस घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर बढ़ते विवाद अब गंभीर अपराध का रूप ले रहे हैं, जो समाज के लिए चिंता का विषय है।

गोरखपुर में हत्या जैसे जघन्य अपराध करने वाले गैंग पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, तीन आरोपी चिह्नित

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि आपसी विवादों को समय रहते सुलझाना कितना जरूरी है, वरना इसके परिणाम बेहद भयावह हो सकते हैं।

Location :  Gorakhpur: Horrific Outcome of a Domestic Dispute—Husband Strangles Wife to Death, Causing Sensation in the Area

Published :  12 April 2026, 1:52 PM IST