अखिलेश यादव के इस दांव से भाजपा को होगा कितना नुकसान? क्या क्षत्रिय समाज एकतरफा जाएगा सपा के साथ?

लखनऊ में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गोमती फ्रंट पर महाराणा प्रताप और चेतन की भव्य प्रतिमा लगाने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर तीखे हमले करते हुए कानून-व्यवस्था, चुनावी प्रक्रिया और विकास को लेकर कई बड़े आरोप लगाए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 9 May 2026, 3:55 PM IST

Lucknow: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को लखनऊ (Lucknow) में एक बड़ी प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में क्षत्रिय समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। इस बैठक के बाद भाजपा (BJP) को आगामी चुनाव में झटका लगने की उम्मीद है, क्योंकि क्षत्रिय समाज और उनके सम्मान के लिए अखिलेश यादव ने बड़ी घोषणा कर दी। अखिलेश यादव छत्रिय समाज के सम्मान में महाराणा प्रताप की विशाल प्रतिमा गोमती फ्रंट पर लगवाएंगे। साथ में उनके हाथ में सोने का भाला होगा। अब देखना यह है कि अखिलेश यादव की इस घोषणा के बाद भाजपा को कितना नुकसान होगा, क्योंकि आम बात है कि उत्तर प्रदेश में ठाकुर समाज अधिकतर भाजपा को वोट देते हैं।

गोमती फ्रंट पर भव्य प्रतिमा का ऐलान

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा सभी वर्गों और समाज के महापुरुषों को सम्मान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लखनऊ के गोमती फ्रंट पर महाराणा प्रताप और चेतक की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जो सांस्कृतिक विरासत और सम्मान का प्रतीक होगी। उनका कहना था कि यह कदम यूपी की ऐतिहासिक पहचान को और मजबूत करेगा।

भाजपा पर तीखे हमले और चुनावी आरोप

अपने बयान में उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग ‘जीरो टॉलरेंस’ की बात करते हैं, उन्होंने कानून-व्यवस्था को ही शून्य कर दिया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 2022 में समाजवादी पार्टी के वोटरों के नाम डिलीट किए गए और मरे हुए लोगों के नाम पर वोटर आईडी बनाए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास नकारात्मकता फैलाने के अलावा कोई काम नहीं बचा है।

शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों को लेकर वादे

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि अगर सपा की सरकार बनती है तो उत्तर प्रदेश में KG से PG तक लड़कियों की शिक्षा मुफ्त होगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि कैंसर समेत गंभीर बीमारियों का इलाज भी पूरी तरह मुफ्त किया जाएगा। किसानों को लेकर उन्होंने कहा कि सर्किल रेट बढ़ाकर उचित मुआवजा दिया जाएगा ताकि उन्हें नुकसान न झेलना पड़े।

2027 चुनाव और भविष्य की रणनीति

2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने बड़ा राजनीतिक संकेत दिया। अखिलेश ने कहा कि क्षत्रिय समाज को सम्मान और सरकार में उचित स्थान दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि समाजवादी पार्टी आने वाले समय में ईवीएम को हटाने की लड़ाई जारी रखेगी और जनता के अधिकारों की रक्षा करेगी। उनके इन बयानों ने यूपी की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है।

Location :  Lucknow

Published :  9 May 2026, 3:55 PM IST