
मौके पर पुलिस
Banda: रक्षाबंधन के त्योहार पर यूपी के बांदा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिसने सभी को चौंका कर कर रख दिया। महिला घरेलू विवाद के बाद खौफनाक कदम उठाते हुए अपने तीन बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी।
घटना नरैनी कोतवाली के रिसौरा गांव की है, जहाँ रीना नाम की महिला अपने दो लड़कों और एक लड़की को रस्सी के जरिये कमर में बांध कर नहर में कूद गयी। जैसे ही गांव वालों को सूचना मिली उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने नहर का पानी रुकवाया और चारो शव बाहर निकाले। बताया जा रहा है कि महिला का पती शराब पीता था, जिससे झगडे के बाद महिला सुबह 4 बजे ही घर से निकल गयी थी, नहर के बाहर जब चप्पल देखी गयी तब लोगों को शंका हुयी। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक शिव राज सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
खबर पर अपडेट जारी है...
Location : Banda
Published : 9 August 2025, 6:12 PM IST
Topics : banda Childrens Rakhshabandhan suicide uttar pradesh woman