Deoria News: घर से 100 मीटर दूर हुआ हादसा, तेज रफ्तार बाइक बनी मौत की वजह

देवरिया के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम छा गया और लोगों ने सड़क पर ब्रेकर बनाने की मांग उठाई है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 15 March 2026, 6:18 AM IST

Deoria: देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार बाइक का कहर देखने को मिला, जहां एक व्यक्ति को बाइक ने इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया।

घर से 100 मीटर दूर हुआ दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के अनुसार श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव निवासी कपिल देव प्रसाद बापू कृषक इंटर कॉलेज, खडसरा बुजुर्ग भाटपार रानी में स्वीपर के पद पर कार्यरत थे। शनिवार की रात करीब 8 बजे गांव में चल रहे यज्ञ को देखने के लिए वह अपने घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि वह घर से लगभग 100 मीटर ही आगे बढ़े थे कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 3 हजार अमेरिकी नागरिकों से करोड़ों की ठगी

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने तुरंत घायल की पहचान की और बिना देर किए उन्हें भाटपार रानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही इस घटना की खबर परिवार को मिली, घर में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पुलिस ने शुरू की बाइक चालक की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस बाइक चालक और वाहन की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

“कानून लागू नहीं कर सकते तो इस्तीफा दें”…इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नमाजियों के मुद्दे पर क्यों मांगा डीएम और एसपी से इस्तीफा?

लोगों ने सड़क पर ब्रेकर बनाने की उठाई मांग

इस हादसे के बाद गांव के लोगों में भी काफी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क पर जल्द से जल्द स्पीड ब्रेकर बनाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Location : 
  • Deoria

Published : 
  • 15 March 2026, 6:18 AM IST