हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Source Internet)
महिला का इलाज बलरामपुर अस्पताल में चल रहा था, जहां गुरुवार शाम उसकी हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। स्वाइन फ्लू से प्रदेश में यह पहली मौत बताई जा रही है।
स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए लखनऊ के अस्पतालों को हाई अलर्ट मोड पर रखा गया है। अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार किए गए हैं, ताकि संदिग्ध मरीजों को तुरंत अलग रखकर इलाज दिया जा सके।
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा है।
संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (SGPGI) में भर्ती आठ मरीजों में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण होने की चर्चा है। हालांकि, पीजीआई प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
SGPGI के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में स्वाइन फ्लू का कोई पुष्ट मरीज भर्ती नहीं है और किसी मरीज में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है।
स्वाइन फ्लू या H1N1 Influenza एक संक्रामक श्वसन संक्रमण है, जो Influenza A Virus के कारण फैलता है। यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या संपर्क में आने से फैल सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक स्वाइन फ्लू के दौरान आमतौर पर ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं:
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसे लक्षण दिखने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करें।
Location : Balrampur
Published : 28 August 2026, 3:44 PM IST
Topics : H1N1 Virus Lucknow Swine Flu Case Lucknow News Swine Flu Death In UP Uttar Pradesh Health Alert