हाथरस अग्निकांड में जिंदा जले बुजुर्ग पति-पत्नी, सिलाई के सामान और कपड़ों ने पकड़ी आग से धधक उठा दो मंजिला मकान

हाथरस के सादाबाद में बुधवार रात एक मकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त घर में सो रहे 71 वर्षीय शहजाद और उनकी पत्नी सलमा बेगम की जिंदा जलकर मौत हो गई। परिवार के बाकी सदस्य एक शादी समारोह में बाहर गए थे।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 November 2026, 8:26 AM IST

Hathras: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बुधवार देर रात एक दो मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लगने से अंदर सो रहे बुजुर्ग पति-पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर कहारन मोहल्ले में हुआ। मृतकों की पहचान 71 वर्षीय शहजाद और उनकी 65 वर्षीय पत्नी सलमा बेगम के रूप में हुई है।

हादसा बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे हुआ। मकान से उठती आग की ऊंची-ऊंची लपटों और भारी धुएं को देखकर पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद तुरंत पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीमों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घर के अंदर से दो शव बरामद किए गए, जो पूरी तरह जल चुके थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

UP Weather Update: घने कोहरे के आगोश में यूपी के कई शहर, 50 मीटर तक गिरी विजिबिलिटी, जानें IMD का नया पूर्वानुमान

प्रारंभिक जांच और पुलिस के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। परिवार घर में ही सिलाई का काम करता था और त्योहार के मद्देनजर घर के अंदर काफी मात्रा में कपड़ा और माल रखा हुआ था। इसी वजह से आग ने चंद मिनटों में विकराल रूप ले लिया और तेजी से फैल गई।

पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में चला गया सब्जी विक्रेता, काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा तो परिवार के उड़े होश

हादसे के वक्त परिवार के बाकी सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे। जानकारी के मुताबिक, शहजाद के चार बेटे हैं, जो अलग-अलग काम करते हैं। छोटा बेटा सब्बू अपनी पत्नी और बच्चों के साथ पिता के साथ ही रहता था, लेकिन घटना के समय वह काम के सिलसिले में मथुरा गया हुआ था और वहां से आगरा अपनी ससुराल में एक शादी समारोह में शामिल होने चला गया था। उसकी पत्नी और बच्चे पहले से ही आगरा में थे। बाकी तीन बेटे भी अपने परिवारों के साथ बाहर रहते हैं, जिससे बुजुर्ग दंपती घर में अकेले थे।

Location :  Hathras

Published :  5 November 2026, 8:26 AM IST