चुप मत रहो, कानून आपके साथ है: हाथरस में POCSO एक्ट पर बेटियों को किया जागरूक, ADJ ने सिखाए सुरक्षा के नियम

पोक्सो कानून क्या है, बच्चों को इससे जुड़े कौन-कौन से कानूनी अधिकार मिलते हैं और परेशानी की स्थिति में कहां से मदद ली जा सकती है? हाथरस के स्कूल में छात्राओं को दी गई अहम जानकारी।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 26 September 2026, 6:02 PM IST

Hathras: उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश और जनपद न्यायाधीश के आदेश पर हाथरस जिले के माध्यमिक विद्यालयों में पोक्सो अधिनियम-2012 को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 25 सितंबर से 1 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किशोर-किशोरियों को पोक्सो कानून के प्रावधानों, उनके कानूनी अधिकारों और उल्लंघन की स्थिति में होने वाली कानूनी कार्रवाई की जानकारी देना है।

कन्या इंटर कॉलेज में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

इसी क्रम में शनिवार को सेठ हरचरनदास कन्या इंटर कॉलेज, हाथरस में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जनपद न्यायाधीश प्रशान्त कुमार ने की। उन्होंने छात्राओं को पोक्सो अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों और इसके तहत होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।

तमाशबीन बनी सड़क, बीच में चलता रहा खूनी खेल: हाथरस में कहासुनी के बाद युवक को सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटा, वीडियो वायरल

कानूनी सहायता लेने के लिए किया प्रेरित

असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउंसिल आशुतोष गौतम ने भी छात्राओं को पोक्सो कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके अलावा विधि छात्राओं गरिमा वशिष्ठ और स्नेहलता तथा पराविधिक स्वयंसेवक साहब सिंह और रामकुमार शर्मा ने छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों और उपलब्ध सहायता के बारे में बताया। वक्ताओं ने किसी भी समस्या की स्थिति में उचित माध्यम से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

एक डीएम की विदाई, दूसरे की एंट्री: हाथरस में अतुल वत्स को भावभीनी विदाई, सत्य प्रकाश पटेल ने आते ही बताया अपना फोकस

विद्यालय स्टाफ और छात्राएं रहीं मौजूद

कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता देवी, विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। वक्ताओं ने छात्राओं से कानून के प्रति जागरूक रहने और अपने अधिकारों की जानकारी रखने की अपील की।

Location :  Hathras

Published :  26 September 2026, 6:02 PM IST