हिंदी
दो मंजिला मकान से युवक ने लगाई छलांग
Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। युवक एक निजी अस्पताल की दो मंजिला बिल्डिंग पर चढ़ गया और उत्पात मचाने लगा। उसने कई घंटे तक वहां हंगामा किया।
सूचना पर सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसने पुलिस की मौजूदगी में दो मंजिला बिल्डिंग से छलांग लगा दी। लेेनिन उसकों कुछ नहीं हुआ। पुलिस युवक को अपने साथ ले गई है।
घटना कछौना थाना क्षेत्र के रैसों चौराहे की है।
मकान मालिक ने बताया कि युवक चोरी के इरादे से उसके घर में घुसा था। फिलहाल पुलिस जांच में लगी है।
नीचे खड़ी पुलिस और सैकड़ों लोगों के बीच दो मंजिला निजी अस्पताल के भवन से युवक के कूदने की यह लाइव तस्वीर कछौना थाना क्षेत्र के रैसों चौराहे की है।
जानकारी के अनुसार युवक एक निजी अस्पताल में घुस गया और उसने नीचे से ऊपर तक सभी दरवाजे बंद कर लिए।दो मंजिला भवन की छत पर पहुंचकर उसने काफी देर हंगामा किया। उसने बिल्डिंग में लगे शीशे भी तोड़ दिए। यह देखकर वहां पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा करने के बाद सैकड़ो लोगों और पुलिस की मौजूदगी के बीच युवक छत से कूद गया जिसका लाइव वीडियो सामने आया है।
मकान मालिक सुधीर गुप्ता ने बताया कि युवक चोरी के इरादे से उसके घर में घुसा था लेकिन जब लोग और पुलिस आ गए तो खुद को पागल बनाने के लिए चिल्लाता रहा और ईट पत्थर भी चलाए हैं। मकान में लगे शीशे भी तोड़ दिए युवक को पुलिस लेकर गई है। फिलहाल पुलिस जांच में लगी है।
Location : Hardoi
Published : 10 August 2025, 6:14 AM IST
Topics : climbed Hardoi jumped down two story building Young Man