हिंदी
Hamirpur में PM आवास योजना को लेकर बवाल, ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप(फोटो सोर्स- इंटरनेट)
Hamirpur: उत्तर प्रदेश के Hamirpur जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। सिसोलर थाना क्षेत्र के ग्राम बक्छा में एक ग्रामीण द्वारा ग्राम प्रधान (सरपंच) पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीएम आवास योजना का लाभ न मिलने से नाराज एक व्यक्ति ने प्रधान को बीच रास्ते में रोककर पहले घेरा और फिर उनके साथ मारपीट की। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीर भी अचानक हुई इस घटना को देखकर हैरान रह गए।
जानकारी के अनुसार ग्राम प्रधान जगतपाल सिंह मौदहा ब्लॉक कार्यालय से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उन्हें ग्राम पंचायत के ही एक व्यक्ति निकेश सिंह पुत्र ज्ञान सिंह ने रोक लिया। आरोप है कि निकेश सिंह ने प्रधान को घेरकर कहा कि उनका कार्यकाल अब समाप्त होने वाला है और उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला, इसलिए वह उनसे 1 लाख 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था। बात बढ़ने पर उसने प्रधान के साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
Hamirpur News: हमीरपुर में बड़ा हादसा, यमुना में डूबी 8 लोगों से भरी नाव; चीख-पुकार के बीच तलाश शुरू
घटना के दौरान जब प्रधान के परिजन और एक रिश्तेदार बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी बदसलूकी और मारपीट की गई। अचानक हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। बताया गया कि किसी तरह जान बचाकर ग्राम प्रधान वहां से निकले और सीधे Maudaha Block Office पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पीड़ित ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया है कि हमला करने वाला व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं। यह भी बताया गया कि आरोपी पहले जिला बदर भी रह चुका है। प्रधान का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को आरोपी से जान का खतरा बना हुआ है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
Hamirpur News: NH-34 पर रानी लक्ष्मीबाई चौराहे के पास लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित प्रधान की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने पुष्टि की कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
गौरतलब है कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं को लेकर असंतोष और नाराजगी सामने आ रही है। स्थानीय स्तर पर इस घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था और ग्रामीण योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गांव में फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पुलिस निगरानी बनाए हुए है।
Location : Hamirpur
Published : 24 May 2026, 12:07 PM IST