हमीरपुर के विशाल पैदल मार्च ने खींचा लोगों का ध्यान; जानिये अचानक क्यों पनपा जनाक्रोश?

हमीरपुर के मौदहा में सोमवार को एक बड़े पैदल मार्च ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। शहीद स्मारक से तहसील तक पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कई अहम मांगों को लेकर प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। आखिर क्या हैं वे मांगें और क्यों बढ़ रही है इस आंदोलन की चर्चा, पढ़िये पूरी खबर।

Post Published By: Subhash Raturi
Updated : 29 June 2026, 4:11 PM IST

Hamirpur: भरत तिवारी हत्याकांड की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग को लेकर सोमवार को बुंदेलखंड नव निर्माण सेना ने मौदहा में पैदल जनआंदोलन निकाला। इस दौरान पैदल मार्च ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

बुंदेलखंड नव निर्माण सेना  के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय तिवारी के नेतृत्व में शहीद स्मारक से तहसील परिसर तक निकाले गए इस मार्च में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए न्याय की मांग उठाई और बाद में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।

सीबीआई जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

राष्ट्रपति के नाम दिए गए ज्ञापन में संगठन ने भरत तिवारी हत्याकांड की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्चस्तरीय जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग की। इसके साथ ही घटना में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की भी मांग उठाई गई। संगठन का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई से ही पीड़ित परिवार को न्याय मिल सकेगा।

Hamirpur News: किसान-ठेकेदार की कुल्हाड़ी से हत्या, इलाके में सनसनी और पुलिस जांच तेज

पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी की मांग

ज्ञापन में संगठन ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। संगठन का कहना है कि इस दुखद घटना के बाद परिवार को आर्थिक और सामाजिक संबल प्रदान करना आवश्यक है।

न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भरत तिवारी के परिजनों को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। संगठन ने प्रशासन से मामले में शीघ्र, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील भी की।

Hamirpur Bridge Collapse: बेतवा नदी पर निर्माणधीन पुल ढहा, मलबे में दबकर 6 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

पैदल मार्च और प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में भरत तिवारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग दोहराई।

Location :  Hamirpur

Published :  29 June 2026, 3:56 PM IST