हिंदी
कोचिंग सेंटरों और लाइब्रेरी पर फायर विभाग की कार्रवाई (Img: Dynamite News)
Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा कस्बे में छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अग्निशमन विभाग ने कोचिंग सेंटरों, कंप्यूटर इंस्टीट्यूट और लाइब्रेरी में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कई संस्थानों में फायर सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान एक संस्थान का संचालक ताला लगाकर मौके से फरार हो गया, जबकि कई संस्थानों में सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर विभाग ने नोटिस जारी किए।
दमकल विभाग की टीम ने विभिन्न कोचिंग सेंटरों, कंप्यूटर संस्थानों और लाइब्रेरी में फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी एग्जिट, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था और आग से बचाव के उपकरणों की जांच की। निरीक्षण में कई जगह आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन नहीं पाया गया।
Hamirpur: सरकारी रोक के बावजूद धड़ल्ले से जारी थी लोडिंग, खौफनाक हादसे ने खोली खदान माफियाओं की पोल
निरीक्षण के दौरान बीवीएम इंस्टीट्यूट का संचालक टीम के पहुंचने से पहले ही संस्थान में ताला लगाकर मौके से चला गया। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए मामले को संज्ञान में लिया है।
अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले संस्थानों को नोटिस जारी कर जल्द सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं की गईं तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दमकल अधिकारी रेहान अली ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। फायर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
Location : Hamirpur
Published : 10 July 2026, 4:10 PM IST