मैं अपनी मर्जी से गई हूं, वीडियो में बोली युवती! हमीरपुर में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

परिजनों की शिकायत के बाद प्रेमी के साथ गई युवती ने वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। आखिर युवती ने घर छोड़ने की क्या वजह बताई?

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 15 October 2026, 1:28 PM IST

Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आया है। मझगवां थाना क्षेत्र की एक युवती का अपने प्रेमी के साथ बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती ने दावा किया है कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ घर छोड़कर गई है। उसने अपने परिजनों पर रिश्ते का विरोध करने और परेशान करने के आरोप भी लगाए हैं।

पांच से छह साल से प्रेम संबंध होने का दावा

जानकारी के मुताबिक, युवती करीब चार दिन पहले रात के समय अपने घर से प्रेमी युवक के साथ चली गई थी। इसके बाद उसके परिजनों ने युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद युवती ने प्रेमी के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।

अंधविश्वास का खेल या ठगी की साजिश? हमीरपुर में परिवार ने पुलिस से मांगा न्याय

युवती ने बताई घर छोड़ने की वजह

वायरल वीडियो में युवती का कहना है कि वह पिछले पांच से छह साल से युवक के साथ प्रेम संबंध में थी। उसके मुताबिक, जब उसने अपने घरवालों को इस रिश्ते के बारे में बताया, तो वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। युवती ने आरोप लगाया कि इसके बाद उसे परेशान किया जाने लगा। इसी वजह से उसने अपनी इच्छा से युवक के साथ जाने का फैसला लिया।

हमीरपुर के समाधान दिवस में मचा हड़कंप, महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास; पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

पुलिस की जांच पर टिकी नजर

मामला सामने आने के बाद अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर है। युवती के वीडियो में किए गए दावों और परिजनों की शिकायत के संबंध में आधिकारिक पुलिस पक्ष सामने आने पर ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती ने अपनी मर्जी से युवक के साथ जाने की बात कही है।

Location :  Hamirpur

Published :  15 October 2026, 1:28 PM IST