नेताओं के झूठे वादे और 3 साल का इंतजार… जब कीचड़ से तंग आकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट को बना दिया अखाड़ा

हमीरपुर जिला मुख्यालय के पास ब्रह्मा का डेरा मोहल्ले में आजादी के बाद से सड़क न बनने पर सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प भी हुई। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा तीन महीने के भीतर सड़क बनवाने का लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 3 July 2026, 4:09 PM IST

Hamirpur: यूपी के हमीरपुर जिले में आज उसे समय हंगामा मच गया जब सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में हंगामा करते हुये हल्ला बोल प्रदर्शन शुरू कर दिया,और जिला प्रशासनिक अधिकारियों के सामने ही योगी और मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे, इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो दोनो पक्षो झड़प हो गयी, इस ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी के बाद से इनके गांव को जोड़ने वाली सड़क आज तक नही बनी, इसके कारण करीब 50 हजार से अधिक आबादी को कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है।

20 गांवों के लोगों को होती है परेशानी

मामला जिला मुख्यालय के महज 5 किलोमीटर दूर स्थित ब्रह्मा का डेरा मोहल्ले का है जहां के होकर करीब 20 गांवों के संपर्क मार्ग गुजरते है, यहां की सड़क आज तक नही बनी , ग्रामीणों ने कई बार सड़क बनवाने की मांग कर प्रदर्शन किया और लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार तक कर दिया था, जिसके बाद जन प्रतिनिधियों ने जल्द से जल्द सड़क बनवाने का अस्वाशन देकर मामला शांत करवा दिया था लेकीन 3 साल गुजर जाने के बाद भी आज तक सड़क नही बनी तो ग्रामीणों ने कीचड़ कि सडको से पैदल मार्च करते हुये कलेक्टर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

Hamirpur: सरकारी रोक के बावजूद धड़ल्ले से जारी थी लोडिंग, खौफनाक हादसे ने खोली खदान माफियाओं की पोल

3 महीने में सड़क बनाने का दिया आश्वासन

ग्रामीणों की जिलाधिकारी कार्यालय में हंगामा करने की जानकारी मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ प्रशासनिक अधिकारी मौके में जमा हो गए, लोगो को समझाने की कोशिश की लेकीन जब ग्रामीण नही पाने तो पुलिस से उसकी झड़प तक हो गयी, उसके बाद पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी ने 3 महीने के अंदर सड़क बनवाने का हवाला दिया तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।

Location :  Hamirpur

Published :  3 July 2026, 4:09 PM IST