
हज यात्रा 2027 (Img- X)
Ayodhya: पवित्र हज यात्रा 2027 के लिए चुने गए श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्देश जारी किया गया है। भारत सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों के तहत, सभी चयनित हज यात्रियों को अपना मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस सर्टिफिकेट 15 सितंबर 2026 तक हज कमेटी के आधिकारिक पोर्टल पर अपनी यूजर आईडी के जरिए अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा। इस प्रक्रिया में थोड़ी सी भी देरी यात्रियों की यात्रा पर भारी पड़ सकती है।
हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, यह मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट किसी भी निजी या गैर-एलोपैथिक डॉक्टर का स्वीकार नहीं किया जाएगा। यात्रियों को अपना मेडिकल चेकअप किसी मान्यता प्राप्त सरकारी एलोपैथिक चिकित्सक से ही कराना होगा और उन्हीं के हस्ताक्षर व मुहर से प्रमाणित फॉर्म जमा करना होगा।
इस नियम का सख्ती से पालन कराने के लिए अयोध्या के जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने स्वास्थ्य विभाग और मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) को विशेष पत्र लिखकर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा है।
देवरिया में ‘जेन जी कनेक्ट यात्रा’ को लेकर हंगामा, डीएम कार्यालय गेट पर धरने पर बैठे युवा
अक्सर देखा जाता है कि अंतिम तिथि के करीब इंटरनेट पोर्टल पर भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो जाती है या सर्वर में दिक्कत आती है। इसी जोखिम को ध्यान में रखते हुए जिला हज ट्रेनर कारी अब्दुल वहीद ने सभी चयनित जायरीन से अपील की है कि वे 15 सितंबर की अंतिम तारीख का इंतजार बिल्कुल न करें। वे समय रहते सरकारी अस्पताल में जाकर अपनी जांच प्रक्रिया पूरी कराएं और प्रमाणपत्र को लॉगिन आईडी पर अपलोड कर दें।
हज यात्रा की तैयारियों में किसी प्रकार की रुकावट न आए, इसके लिए जिला अल्पसंख्यक विभाग ने हज ई-सुविधा केंद्रों और संबंधित सामाजिक संस्थाओं को भी मुस्तैद कर दिया है।
ये संस्थाएं यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर तुरंत सर्टिफिकेट प्राप्त करने में सहायता करेंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कागजी उलझन का सामना न करना पड़े।
Location : Ayodhya
Published : 4 September 2026, 2:13 PM IST
Topics : ayodhya news Haj 2027 Haj Yatra Minority Welfare