
औरैया से चौंकाने वाला मामला
Auraiya: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने शासन प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। यह पूरा मामला पुण्य श्लोका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की है। महाविद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर हर कोई दंग रह गया, जब मरीज को स्ट्रेचर ही नहीं मिला। अब ऐसे में जब यह नजारा सभी के सामने आया तो लोग चौकंने रह गए।
औरैया से सामने आई यह चौंकानी वाली बड़ी लापरवाही राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की है। यहां मरीज को स्ट्रेचर पर नहीं, बल्कि गोद में लेकर उपचार कराने को जाना पड़ता है। UP के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक जहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं तो वहीं औरैया के मेडिकल कॉलेज का यह नजारा बेहद शर्मनाक रहा।
औरैया के स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मरीज को स्ट्रेचर की जगह गोद में लेकर उपचार के लिए ले जाने का मामला अब चर्चा में आ गया है। औरैया के मेडिकल कॉलेज में जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारियों पर नहीं ध्यान दे रहे हैं।
मरीज को उपचार के लिये लेकर पहुंचे तीमारदार न बताया कि उसे न तो एडमिट कराने के दौरान स्ट्रेचर की सुविधा मिली ना ही किसी दूसरी जगह रेफर के लिए कहा गया।
मरीज के एडमिट से रेफर तक स्ट्रेचर की सुविधा न मिलने से तीमारदारों ने परेशान होकर इस अव्यवस्था पर सुधार करने के लिए अस्पताल प्रशासन से मांग की है।
आपको बता दें कि औरेया जिले का यह कोई पहला मामला नहीं है, इससे पहले भी औरये जिले से ऐसा मामला सामने आ चुका है। जहां पर अस्पताल में अव्यवस्था देखने को मिली हो। फिलहाल अब देखने वाली बात यह है कि आखिर कब तक स्वशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में मरीजों को बेसिक जरूरत की चीजें उपलब्ध होती है या फिर नहीं।
Location : Auraiya
Published : 17 March 2026, 7:08 PM IST
Topics : Auraiya Crime auraiya news up crime UP Police