युवक से हुआ विवाद तो 16वीं मंजिल से लटकी युवती, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हाईराइज बिल्डिंग से सामने आया खतरनाक नजारा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में 16वीं मंजिल की बालकनी से बाहर लटकती युवती का वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि युवक से विवाद के बाद युवती बालकनी के बाहर चली गई। घटना ने हाईराइज सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 28 July 2026, 10:06 AM IST

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एक हाईराइज सोसायटी में एक युवती 16वीं मंजिल की बालकनी से बाहर लटक गई। काफी देर तक वह अंदर मौजूद युवक से बहस करती रही, जबकि नीचे मौजूद लोगों की सांसें थम गई। राहत की बात यह रही कि कुछ देर बाद युवती सुरक्षित बालकनी के अंदर लौट आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

16वीं मंजिल पर दिखा खतरनाक मंजर

घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसायटी के एच टावर की है। एक युवती बालकनी की रेलिंग के बाहर लटक गई। वायरल वीडियो में युवती काले रंग के कपड़ों में नजर आ रही है और वह बालकनी के बाहरी हिस्से पर खड़ी होकर अंदर मौजूद युवक से बहस करती दिखाई देती है।

यह भी पढ़ें- साढ़े तीन साल पुराने केस में आया बड़ा फैसला, बलरामपुर कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा कि मचा हड़कंप

पड़ोसी महिला ने बनाया वीडियो

युवती की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली एक महिला अपने फ्लैट से बाहर आई। उसने पूरी घटना का वीडियो बनाना शुरू किया और लगातार युवती से सुरक्षित अंदर आने की अपील करती रही। वीडियो में युवक भी युवती को समझाने की कोशिश करता दिखाई देता है। कुछ देर की बातचीत के बाद युवती खुद ही सुरक्षित बालकनी के अंदर लौट आई, जिससे वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें- महराजगंज पुलिस का दोहरा एक्शन : गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क तो श्रावण में सुरक्षा का कड़ा पहरा

किराए पर रहते हैं युवक और युवती

स्थानीय लोगों ने बताया कि संबंधित फ्लैट में एक युवक और युवती किराए पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान युवती गुस्से में बालकनी के बाहर चली गई और वहां लटककर युवक से बहस करने लगी।

Location :  Greater Noida

Published :  28 July 2026, 10:06 AM IST