हिंदी
स्पा सेंटर पर पुलिस की छापेमारी (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में स्पा सेंटरों के नाम पर लड़कियों से गंदा काम करवाया जा रहा है। बीटा-2 थाना क्षेत्र के साइट-4 स्थित एक कॉम्प्लेक्स में चल रहे चार स्पा सेंटरों पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट और महिला पुलिस ने कार्रवाई की। इन स्पा सेंटरों की आड़ में गलत गतिविधियां चलने की शिकायतें मिल रही थी। गुप्त तरीके से की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 28 लड़कियों को रेस्क्यू किया और 15 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है।
डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति सिंह ने बताया कि बीटा-2 थाना क्षेत्र के कुछ स्पा सेंटरों को लेकर पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी। शिकायतों की जांच के बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट ने कार्रवाई की योजना बनाई। शनिवार रात पुलिस टीम ने एक एनजीओ के सहयोग से साइट फोर स्थित कॉम्प्लेक्स में एक साथ चार स्पा सेंटरों पर छापेमारी की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान चारों स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक और गलत गतिविधियां सामने आईं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद 28 लड़कियों को रेस्क्यू किया। वहीं, 15 युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन सेंटरों का संचालन कौन कर रहा था और इस पूरे नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
ग्रेटर नोएडा में चली सीक्रेट रेड (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
पुलिस की कार्रवाई पूरी तरह गुप्त रखी गई थी। टीम के अचानक पहुंचते ही स्पा सेंटरों के अंदर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर के लिए कॉम्प्लेक्स में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को नियंत्रित किया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें-एक पल में मचा हाहाकार… गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटा जानवरों से भरा ट्रक, कई मवेशियों की मौत से मचा हड़कंप
डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति सिंह ने बताया कि चारों स्पा सेंटरों पर गलत गतिविधियां पाई गई हैं। रेस्क्यू की गई सभी 28 लड़कियों को सुरक्षित किया गया है, जबकि 15 युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब स्पा सेंटर संचालकों समेत इस पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इन सेंटरों में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं या नहीं।
Location : Greater Noida
Published : 19 July 2026, 9:27 AM IST