Greater Noida Murder: छह साल की मासूम का हत्यारा निकला पुराना कातिल, 9 साल के बच्चे से 70 साल की बुजुर्ग तक; खौफनाक है कहानी

ग्रेटर नोएडा में मासूम बच्ची की हत्या के बाद आरोपी की पुरानी कहानी ने जांच को एक अलग मोड़ दे दिया है। पुलिस रिकॉर्ड खंगाले गए तो कई साल पुराने ऐसे मामले सामने आए, जिनका जिक्र सुनकर लोग हैरान रह गए। आखिर आरोपी का अतीत कितना खौफनाक था?

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 30 August 2026, 8:29 AM IST
google-preferred

Greater Noida: हल्दौनी गांव में छह साल की मासूम बच्ची की हत्या के मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी बलराज के मारे जाने के बाद उसके पुराने आपराधिक मामलों की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम पहले भी हत्या समेत कई गंभीर मामलों में सामने आ चुका था।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2017 में सूरजपुर पुलिस ने बलराज को नौ साल के बच्चे और 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की हत्या के मामलों में गिरफ्तार किया था। उस समय पुलिस ने उसे साइको किलर बताया था। पुराने मामलों में उस पर बच्चों और महिला के साथ गंभीर यौन अपराध करने के बाद हत्या के आरोप लगाए गए थे।

2006 में भी हत्या का आरोप

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, बलराज पर वर्ष 2006 में लोनी में ब्रह्म सिंह की हत्या करने का आरोप लगा था। इस मामले में गाजियाबाद की अदालत ने उसे 10 साल की सजा सुनाई थी। बाद में हाईकोर्ट में अपील के बाद उसे जमानत मिल गई थी।

इसके बाद 2017 में सूरजपुर इलाके में हुई दो सनसनीखेज घटनाओं में उसका नाम सामने आया। पुलिस ने दोनों मामलों में उसे आरोपी बनाया था।

CCTV फुटेज से गहराया शक

हल्दौनी में छह साल की बच्ची 28 अगस्त की रात लापता हुई थी। जांच के दौरान सामने आए CCTV फुटेज में आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाता दिखाई दिया। एक अन्य फुटेज में वह बोरी लेकर जाता नजर आया। इसके बाद पुलिस का शक उस पर गहरा गया।

पूछताछ के बाद पुलिस ने बच्ची का शव बरामद किया। पोस्टमॉर्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

बच्ची रोज करती थी नमस्ते

परिजनों के मुताबिक, बच्ची आरोपी को अंकल कहकर रोज नमस्ते करती थी। आरोपी बच्ची के चाचा के यहां किराये पर रहता था। परिवार का आरोप है कि वह बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है।

कानपुर-बनारस में बारिश का गदर, आगरा-मेरठ में उमस का कहर: जानें UP में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

2017 में भी सामने आया था नाम

पुलिस के मुताबिक, 14 अक्टूबर 2017 को सूरजपुर क्षेत्र में नौ साल के बच्चे की हत्या के मामले में बलराज आरोपी था। पुलिस ने दावा किया था कि बच्चे के साथ यौन अपराध के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई और शव जंगल में फेंक दिया गया।

इसी दौरान तिलपता गांव की 70 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में भी उसका नाम सामने आया था। इन पुराने मामलों के सामने आने के बाद हल्दौनी हत्याकांड की जांच ने और गंभीर रूप ले लिया है।

Location :  Greater Noida

Published :  30 August 2026, 8:29 AM IST

Related News

Advertisement