
आईएमए महराजगंज का भव्य आयोजन
Maharajganj: नगर के एक होटल में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) महराजगंज इकाई के बैनर तले शनिवार को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर जिले और आसपास के जनपदों से बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने भाग लिया। गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
अध्यक्ष मंडल में आईएमए महराजगंज के अध्यक्ष डॉ. ए.एच. ख़ुसरो, सचिव डॉ. डी.के. सहानी और कोषाध्यक्ष डॉ. अरुण गुप्ता मंचासीन रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. श्रीकांत शुक्ल थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आईएमए गोरखपुर की अध्यक्ष डॉ. प्रतिभा गुप्ता और केंद्रीय समिति प्रतिनिधि डॉ. आर.पी. त्रिपाठी मौजूद रहे।
इस मौके पर जिले और मंडल के वरिष्ठ चिकित्सक भी शामिल हुए। इनमें डॉ. अरुण कुमार द्विवेदी (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल), डॉ. भारत उपाध्याय (अध्यक्ष, आईएमए देवरिया), डॉ. विपिन बिहारी शुक्ल (पूर्व अध्यक्ष, आईएमए देवरिया), डॉ. शिवशंकर शाही (पूर्व अध्यक्ष, आईएमए गोरखपुर), डॉ. अनिरुद्ध सिंह (पूर्व अध्यक्ष, आईएमए देवरिया), डॉ. संजीव अग्रवाल (राज्य कार्यकारिणी सदस्य), डॉ. नवेंदु राय (सचिव, आईएमए देवरिया), अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद, आयुष्मान नोडल अधिकारी नीरज कन्नौजिया, डॉ. नवनाथ प्रसाद एवं डॉ. ए.के. गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल रहे।
आईएमए महराजगंज टीम की सक्रिय भागीदारी आयोजन की बड़ी विशेषता रही। डॉ. तनवीर खान (मीडिया कोऑर्डिनेटर), डॉ. रश्मि श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष), डॉ. पी.के. श्रीवास्तव, डॉ. अब्रुल हक़ खान, डॉ. पारुल पांडेय, डॉ. राजेश मधेशिया समेत नगर और जिले के कई चिकित्सकों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डी.के. सहानी, डॉ. पी.के. श्रीवास्तव, डॉ. अरुण कुमार गुप्ता एवं डॉ. पारुल पांडे ने संयुक्त रूप से किया।
Location : Maharajganj
Published : 23 August 2025, 7:54 PM IST
Topics : Health IMA Maharajganj Maharajganj News