
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
Gorakhpur: गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के एक बड़े मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर राज करन नय्यर के निर्देश पर अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी प्रियांशु गुप्ता को दबोच लिया। यह गिरफ्तारी उसी प्रकरण में की गई है, जिसमें पुलिस ने 11 अक्टूबर 2025 को वाहन चेकिंग के दौरान एक चार पहिया वाहन से 1020 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की थी।
थाना रामगढ़ताल पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नगर अभिनव त्यागी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष रामगढ़ताल के नेतृत्व में की गई। उ0नि0 संतोष पासवान की अगुवाई में गठित टीम लगातार आरोपी की तलाश में थी। शनिवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की निशानदेही पर मेहदिया, थाना गगहा निवासी प्रियांशु गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था।
Road Accident in Gorakhpur: गोरखपुर हॉस्पिटल परिसर में बोलेरो ने मचाई अफरा-तफरी, 16 वाहन रौंदे
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना रामगढ़ताल में मु0अ0सं0 683/2025 धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 111(2)(ख) बीएनएस तथा आबकारी अधिनियम की धारा 60 व 63 के तहत मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी शराब की बड़ी खेप की सप्लाई में शामिल था और विभिन्न जिलों में अवैध शराब की डिलीवरी के लिए नेटवर्क तैयार कर रखा था। बरामदगी वाली घटना में भी वही वाहन उसका बताया जा रहा है, जिसमें 1020 बोतल अंग्रेजी शराब लदी हुई थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अवैध शराब का यह नेटवर्क संगठित तरीके से काम करता है और जिले में इसकी सप्लाई बढ़ने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इसके चलते एसएसपी गोरखपुर ने विशेष रूप से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में पुलिस टीम ने इस मामले को प्राथमिकता देते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार किया।
Gorakhpur News: गोला तहसील की 9 राइस मिलों में धान कुटाई ठप, सरकारी खरीद पर गहराया संकट
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 संतोष पासवान, उ0नि0 आशुतोष कुमार राय तथा का0 रामपुकार गिरी शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से अवैध शराब गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंच आसान होगी।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस उसके नेटवर्क, आपूर्ति मार्ग और अन्य साथियों की जानकारी जुटाने में लगी है। जल्द ही और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने इसे अवैध शराब कारोबार पर बड़ी चोट बताया है।
Location : Gorakhpur
Published : 30 November 2025, 6:46 AM IST
Topics : arrested Goralkhpur liquor Police Action seize