
आपराधिक इतिहास का खुलासा
गोरखपुर: अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जारी अभियान के तहत राजघाट थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। हत्या के प्रयास के आरोप में वांछित चल रहे मनीष चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर पहले से कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसकी गिरफ्तारी को पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
क्या है पूरी खबर?
मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में राजघाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उ0नि0 उमाशंकर कन्नौजिया व उनकी टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने थाना राजघाट में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 205/2025 धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) BNS से संबंधित आरोपी को बिलन्दपुर शिव मंदिर क्षेत्र से दबोच लिया।
भाई के बीच हुए वाद-विवाद
मुकदमे के अनुसार वादी और उसके भाई के बीच हुए वाद-विवाद में आरोपी मनीष चौहान ने जान से मारने की नियत से मारपीट कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घटना के बाद पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश शुरू हुई। पुलिस की सक्रियता और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर दबिश दी गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
देवरिया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शातिर पशु तस्कर गिरफ्तार; तमंचा और चोरी की बाइक बरामद
कुल 9 मुकदमे दर्ज
गिरफ्तार मनीष चौहान पुत्र राम निरंजन मूल रूप से कोहरा बाजार थाना रूधौली, जिला बस्ती का निवासी है, जो वर्तमान में बिलन्दपुर शिव मंदिर क्षेत्र, थाना कैंट, गोरखपुर में रह रहा था। पुलिस रिकॉर्ड में उसका लंबा आपराधिक इतिहास दर्ज है। वर्ष 2015 से लेकर 2025 तक उसके खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी, गैंगेस्टर एक्ट, लूट की तैयारी, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 379, 411, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि से लेकर यूपी गैंगेस्टर एक्ट और ताज़ा बीएनएस की धाराएं भी शामिल हैं।
Sonbhadra: तेज रफ्तार का कहर, ड्राइवर ने तड़प-तड़पकर तोड़ दिया दम, पीछे छोड़ गया बीवी और 3 बच्चे
आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई
राजघाट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया आरोपी कई मामलों में पहले जेल जा चुका है और पुलिस को उसकी गतिविधियों पर लगातार नजर थी। उसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण अभियान को मजबूती मिली है। गिरफ्तारी टीम में उ0नि0 उमाशंकर कन्नौजिया, उ0नि0 योगेंद्र पांडेय और हे0का0 अशोक सरोज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है। राजघाट पुलिस की इस तत्परता से क्षेत्र के लोगों में राहत की भावना है और पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
Location : गोरखपुर
Published : 23 November 2025, 7:14 PM IST
Topics : DN news Up crime GKP news hindi UP Crime Alert