Gorakhpur: विक्रांत साहनी बने दिल्ली प्रदेश निषाद समाज के संयोजक, निषाद समाज में खुशी की लहर

कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए गोरखपुर जनपद के गोला नगर पंचायत निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विक्रांत साहनी को दिल्ली प्रदेश निषाद समाज का संयोजक नियुक्त किया है। उनके चयन की आधिकारिक घोषणा के बाद क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। 

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 December 2025, 5:34 PM IST

गोरखपुर: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए गोरखपुर जनपद के गोला नगर पंचायत निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विक्रांत साहनी को दिल्ली प्रदेश निषाद समाज का संयोजक नियुक्त किया है। उनके चयन की आधिकारिक घोषणा के बाद क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

विक्रांत साहनी को सौंपी जिम्मेदारी

बताया जा रहा है कि 1 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले विशाल “वोट चोर गद्दी छोड़” कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन तेजी से तैयारियों में जुटा है, जिसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। इसी कार्यक्रम की तैयारियों के क्रम में भारतीय राष्ट्रीय ओबीसी कांग्रेस ने निषाद समाज में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने के उद्देश्य से विक्रांत साहनी पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

नई जिम्मेदारी मिलने विक्रांत साहनी ने कांग्रेस आलाकमान के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य होगा कि निषाद समाज के अधिक से अधिक लोगों को कांग्रेस की मुख्य धारा से जोड़कर पार्टी को मजबूती प्रदान करूं। संगठन को नई ऊर्जा देने के लिए मैं पूरी मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करूंगा। साहनी ने विश्वास जताया कि निषाद समाज कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ा होकर देश में लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

UP News: गोलघर गोरखपुर में मशहूर ‘बेबी लैंड’ में अचानक आग, मचा हड़कंप

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जय प्रकाश तिवारी, सुनील तिवारी, गणेश मिश्रा, शैलेश शर्मा, विपिन मिश्रा, श्रवण कुमार यादव, चंद्रमोहन पांडेय, दिनेश सोनकर, मंजूर आलम, साहिल, विक्रम तिवारी, सुभाष चंद्र दास, महेंद्र नाथ मिश्रा, रामशब्द निषाद, प्रेमसागर यादव, कृष्णामूर्ति राय, सतीश उमर, अनूप उमर, अशोक कश्यप, अशोक निषाद, सुरेंद्र दुबे, लालधर प्रसाद, सुराली प्रसाद, हरिशंकर गुप्ता, राजकुमार कन्नौजिया, रामभवन मौर्य, नीरज मौर्य, मुन्ना निषाद और अमरनाथ प्रजापति सहित अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

UP News: गोलघर गोरखपुर में मशहूर ‘बेबी लैंड’ में अचानक आग, मचा हड़कंप

दिल्ली और पूर्वांचल के निषाद समाज को साधेंगे

कार्यकर्ताओं का मानना है कि विक्रांत साहनी जैसे ऊर्जावान और जमीनी नेता को यह जिम्मेदारी मिलना कांग्रेस संगठन के लिए बेहद सकारात्मक और उत्साहवर्धक कदम है। उनकी नियुक्ति से दिल्ली और पूर्वांचल के निषाद समाज में कांग्रेस की पकड़ और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। विक्रांत साहनी को संयोजक बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 1 December 2025, 5:34 PM IST