अब गोरखपुर विश्वविद्यालय की कमान प्रो. कृष्ण पाल सिंह के हाथ, राजभवन ने जारी किया बड़ा आदेश

गोरखपुर विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। राजभवन ने प्रो. कृष्ण पाल सिंह को दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय का नया VC नियुक्त किया है। तीन साल के कार्यकाल के लिए हुई इस नियुक्ति के साथ विश्वविद्यालय में कुलपति को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 5 September 2026, 6:07 PM IST

Gorakhpur: दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय को आज नया कुलपति मिल गया। राजभवन ने प्रोफेसर कृष्ण पाल सिंह को गोरखपुर विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा-12 की उपधारा-1 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की है।

इस संबंध में आज दिनांक 05 सितंबर 2026 को आदेश संख्या- ई-6053/जी०एस० जारी किया गया है। आदेश के अनुसार प्रो. कृष्ण पाल सिंह को कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 3 वर्ष की अवधि के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें- सड़क नहीं तो कैसा विकास! मिर्जापुर में हर साल वही दुश्वारी, पक्के मार्ग की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

कौन हैं प्रो. कृष्ण पाल सिंह?

प्रो. कृष्ण पाल सिंह वर्तमान में गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर (ऊधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड) में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली के कुलपति रह चुके हैं। उन्हें प्रशासनिक और शैक्षणिक दोनों क्षेत्रों का लंबा अनुभव है।

ये भी पढ़ें- स्कूल जा रही युवती को रास्ते में रोककर नंबर मांगने का आरोप, विरोध किया तो भाई पर टूट पड़े लाठी-डंडे

राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी (अपर मुख्य सचिव स्तर) डॉ. सुधीर एम. बोबड़े ने इसकी प्रतिलिपि प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, वर्तमान कुलपति गोरखपुर विश्वविद्यालय, कुलपति पंतनगर विश्वविद्यालय और कुलसचिव गोरखपुर विश्वविद्यालय को भेज दी है।

नए कुलपति के आने से विश्वविद्यालय में लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। जल्द ही वह अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Location :  Gorakhpur

Published :  5 September 2026, 6:07 PM IST