हमारी मांगे पूरी करो वरना काम ठप! गोरखपुर में टोल कर्मियों का फूटा गुस्सा

गोरखपुर के भगवानपुर टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि और समय पर भुगतान की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। “काम ठप कर देंगे” जैसे नारों के साथ कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से वेतन संबंधी समस्याओं से परेशान कर्मचारी धरने पर बैठ गए और प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 11 May 2026, 1:29 PM IST
1 / 5 Gorakhpur: लिंक एक्सप्रेसवे स्थित भगवानपुर टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों का आक्रोश सोमवार को खुलकर सामने आ गया। वेतन वृद्धि, समय पर वेतन भुगतान, भोजन व्यवस्था और स्थानीय कर्मचारियों के साथ कथित भेदभाव को लेकर टोल कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए प्रबंधन के खिलाफ आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने टोल मैनेजर और प्रोजेक्ट डायरेक्टर को संबोधित ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। (Img: Dynamite News)
2 / 5
3 / 5
4 / 5
5 / 5

Location :  Gorakhpur

Published :  11 May 2026, 1:29 PM IST