“पुतला नहीं फूंकने दिया तो खुद को लगा लूंगा आग…” गोरखपुर पुलिस ने प्रदर्शन रोक 3 छात्रों को किया गिरफ्तार

गोरखपुर के इंद्रा बाल विहार चौराहे पर परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करने जुटे प्रदर्शनकारियों और पुलिस में तीखी झड़प हुई। खुद पर पेट्रोल छिड़कने की धमकी के बीच पुलिस ने पुतला जब्त कर लिया और उज्जवल यादव, रजत चौधरी समेत तीन छात्रों को गिरफ्तार कर कैंट थाने भेज दिया।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 6 June 2026, 6:48 PM IST

Gorakhpur : कॉकरोच जनता पार्टी समर्थकों ने आज गोरखपुर के इंद्रा बाल विहार चौराहे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और परीक्षाओं से जुड़ी अनियमितताओं के खिलाफ आयोजित पुतला दहन के लिए एकत्र हुए।

पुतला दहन को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी नोकझोंक

छात्र और सामाजिक कार्यकर्ता केंद्रीय शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो के नारे भी लगाए। मौके पर पुलिस और कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला दहन रोकने को लेकर काफी देर तक खींचा तानी चलती रही।

कार्यकर्ता ने खुद पर पेट्रोल छिड़कने की दी धमकी

Gorakhpur: कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं! अवैध रूप से पुतला फूंक रहे छात्रों पर पुलिस का कड़ा एक्शन

कार्यकर्ताओं ने काफी प्रयास किया कि किसी तरह पुतला दहन कर सके। पुलिस और कार्यकर्ताओं में सड़क पर काफी देर तक नोंक झोंक हुई। एक कार्यकर्ता ने पुतला दहन ना होने पर, खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की बात कहीं, जिस पर पुलिस से काफी प्रयास के बाद उसे पेट्रोल की बोतल छीन कर उससे दूर ले गए।

दो नामजद समेत तीन छात्र गिरफ्तार

मौके पर हमराहियों के साथ पहुंचे कैंट इंस्पेक्टर ने धरना प्रदर्शन कर रहे छात्रों को धरना स्थल से भगाया। इस दौरान उन्होंने तीन छात्रों को मौके से गिरफ्तार करके उन्हें कैंट थाना भेज दिया। गिरफ्तार छात्रों में उज्जवल यादव और रजत चौधरी व एक अन्य शामिल हैं। पुलिस द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन करने से रोक दिया गया और धर्मेंद्र प्रधान के प्रतीकात्मक पुतले को पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से जब्त कर लिया गया।

Location :  Gorakhpur

Published :  6 June 2026, 6:48 PM IST