Gorakhpur: पारिवारिक विवाद में तलवार लहराना पड़ा भारी, पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक

पारिवारिक विवाद के बीच हाथ में तलवार लेकर खुलेआम लहराना एक युवक को भारी पड़ गया। सिकरीगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया और उसके पास से तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 23 August 2026, 10:56 PM IST

Gorakhpur: सिकरीगंज थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के दौरान तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तलवार बरामद की है। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी खजनी के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष सिकरीगंज आशीष कुमार दूबे के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रमेश कुमार साहनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे।

इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम कटहरवा निवासी बृजेश यादव पुत्र पारसनाथ यादव पारिवारिक विवाद के दौरान तलवार लहरा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी बृजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तलवार भी बरामद हुई।

मामले में पुलिस का बयान

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर सिकरीगंज थाने में मु0अ0सं0 238/2026, धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

माइनर में पानी नहीं, खेतों में दरारें! गोरखपुर में सैकड़ों एकड़ धान पर मंडराया बर्बादी का खतरा

कार्रवाई करने वाली टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आशीष कुमार दूबे, उपनिरीक्षक रमेश कुमार साहनी, कांस्टेबल उपेन्द्र सिंह यादव, कांस्टेबल शिवदेश सिंह राणा तथा पीआरवी 7268 के कांस्टेबल अजय यादव और चालक होमगार्ड परशुराम मिश्रा शामिल रहे।

Video: गोरखपुर के बाजारों में त्योहारों से पहले मिठास गायब, रक्षाबंधन पर मिलेगा महंगाई का तड़का

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तलवार लहराकर दहशत फैलाने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा संदेश गया है।

Location :  Gorakhpur

Published :  23 August 2026, 10:48 PM IST