Gorakhpur: तलाशी के बहाने शातिर ने किया ये कांड, पुलिस ने खोला पूरा राज

गोरखपुर में एक शातिर तरीके से की गई वारदात का खुलासा हुआ है। महिला को मदद और तलाशी के नाम पर भरोसे में लेने वाला आरोपी असल में चोरी की साजिश रच रहा था। पुलिस जांच में सामने आया कि कैसे बहाने बनाकर आरोपी ने महिला के साथ वारदात को अंजाम दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 September 2026, 12:24 AM IST

Gorakhpur: शाहपुर थाना क्षेत्र में महिला को झांसे में लेकर तलाशी के नाम पर छेड़खानी और चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को तलाशी लेने वाला बताकर महिला को रोक लिया और तलाशी के बहाने उसके दो मंगलसूत्र चोरी कर लिए।

इसके बाद एक मोबाइल नंबर पर पांच हजार रुपये ऑनलाइन भी मंगाए और घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6,600 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है।

ऐसे उड़ाए मंगलसूत्र

पुलिस के अनुसार 25 अगस्त 2026 को पीड़िता रास्ते से जा रही थी। इसी दौरान आरोपी विक्की बांसफोर पुत्र वीरेंद्र बांसफोर निवासी जटेपुर उत्तरी हुमायूंपुर, थाना गोरखनाथ ने उसे रोक लिया। आरोपी ने खुद को तलाशी लेने वाला बताते हुए महिला की तलाशी शुरू कर दी।

इसी दौरान उसने महिला के दो मंगलसूत्र चोरी कर लिए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने एक मोबाइल नंबर पर पांच हजार रुपये ऑनलाइन भी ले लिए। जाते समय उसने महिला को घटना की जानकारी किसी को न देने की धमकी दी।

पीड़िता की तहरीर पर शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष शाहपुर अंजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्की बांसफोर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के पास से बरामद सामान

उसके पास से मुकदमे से संबंधित 6,600 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की अतिरिक्त धाराएं 317(2) और 317(4) बढ़ाई गई हैं।

गोरखपुर में वकीलों की मौत पर एक्शन: गोरखपुर हादसे में जेई-ठेकेदार समेत कई जिम्मेदारों पर मुकदमा, जांच शुरू

आठ मुकदमों का आपराधिक इतिहास

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार विक्की बांसफोर के खिलाफ गोरखपुर और देवरिया के विभिन्न थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ शाहपुर, कैंट, गोरखनाथ, कोतवाली और सलेमपुर थानों में वर्ष 2017 से 2026 के बीच कुल आठ मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इनमें चोरी, लूट, मारपीट, धमकी और अन्य आपराधिक धाराओं के मामले शामिल हैं।

गोरखपुर में गैंगस्टरों की खैर नहीं, फरार दो आरोपियों पर इनाम घोषित, तलाश शुरू

गिरफ्तारी करने वाली टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अंजय कुमार सिंह, जेल रोड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विकास कुमार तथा कांस्टेबल जलालुद्दीन और विक्रांत सिंह शामिल रहे। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Location :  Gorakhpur

Published :  8 September 2026, 12:21 AM IST