गोरखपुर में हुआ शानदार दंगल, पहलवानों के दांव-पेंच ने जीता लोगों का दिल

गोरखपुर के अखाड़े में रविवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जहां हर दांव पर दर्शकों की सांसें थम गईं। पहलवानों की ताकत, फुर्ती और जबरदस्त मुकाबलों ने माहौल को रोमांच से भर दिया। दूर-दराज से आए पहलवानों के बीच हुई इस कुश्ती प्रतियोगिता ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 21 September 2026, 6:50 AM IST

Gorakhpur: सहजनवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोनबरसा समुदा स्थित मां समय माता व्यायामशाला बनझूगिया में शनिवार को दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के साथ ही आसपास के जिलों से पहुंचे पहलवानों ने अपने दांव-पेंच और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।

अखाड़े में पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे रहे और हर जोरदार दांव पर तालियों से पहलवानों का उत्साह बढ़ाते रहे।

दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी बैजनाथ जायसवाल ने फीता काटकर किया। इसके बाद अखाड़े में पहलवानों के बीच मुकाबलों का सिलसिला शुरू हुआ। सबसे चर्चित मुकाबला जनार्दन यादव महदेइया और धीरज डेरवा के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी।

जनार्दन यादव ने पटका

मुकाबले के दौरान जनार्दन यादव ने शानदार दांव लगाते हुए धीरज डेरवा को काला जंग मारकर चित कर दिया और उन्हें आसमान दिखा दिया। जनार्दन के इस प्रदर्शन पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और उनकी खूब वाहवाही हुई।

बेटी पैदा होने के बाद गोरखपुर की खुशबू की जिंदगी तबाह, गाड़ी की जिद ने महिला को दिए ऐसे जख्म, सुनकर आंखों में आ जाएंगे आंसू

मुकाबले बेहद रोमांचक

दंगल में कई अन्य मुकाबले भी बेहद रोमांचक रहे। नासिर डेरवा और विजय गिरी मेहदावल के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। वहीं शिवम बेलडार और पवन सारहरी, अभिनव खुटभार और विशाल मेहदावल तथा शिवम खुटभार और अमन कठबचिया के बीच हुई कुश्ती में भी कोई पहलवान निर्णायक बढ़त नहीं बना सका। सभी मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए।

दर्जन पहलवानों ने किया हुनर का प्रदर्शन

प्रतियोगिता में करीब दो दर्जन पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। पहलवानों के दांव-पेंच देखने के लिए मौजूद दर्शकों में पूरे समय उत्साह बना रहा। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस दंगल ने पारंपरिक कुश्ती के प्रति लोगों की दिलचस्पी को भी सामने रखा।

गोरखपुर में ट्रेन पर पत्थरबाजी, महिला यात्री के घायल होने की सूचना; RPF ने पांच युवकों को पकड़ा

कार्यक्रम का संचालन उमेश राय ने किया, जबकि रेफरी की भूमिका गंगा यादव ने निभाई। प्रतियोगिता के आयोजक विंध्याचल ने दंगल में पहुंचे सभी अतिथियों, पहलवानों और दर्शकों के प्रति आभार जताया।

इस दौरान पूर्व विधायक संत प्रसाद, संजय सिंह, जय प्रकाश सिंह, सुबोध सिंह, मानसिंह, रमेश सिंह, बृजेश सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे

Location :  Gorakhpur

Published :  21 September 2026, 6:49 AM IST