Gorakhpur: मेधावी छात्रों का शोध पत्र इसरो ने किया चयनित, जनपद के लिए गौरव का क्षण

गोरखपुर के दो छात्रों का शोध पत्र राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुआ है, जिससे संस्थान और जनपद का का मान बढ़ा है। ये मेधावी छात्र 5 और 6 फरवरी को बेंगलुरु स्थित यू. आर. राव सैटेलाइट सेंटर (URSC), इसरो में अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। जनपदवासी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 February 2026, 5:08 AM IST

Gorakhpur: जनपद के लिए गौरव का पल है। दरअसल गोरखपुर के मेधावी छात्र भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के प्रतिष्ठित यू. आर. राव सैटेलाइट सेंटर, बेंगलुरु में अपने शोध पत्र प्रस्तुत करने जा रहे हैं। यह शोध पत्र 5 एवं 6 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें देशभर से चयनित प्रतिभाशाली विद्यार्थी और शोधकर्ता भाग लेंगे।

जानकारी के अनुसार कॉलेज के बी.टेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष के छात्र सिद्धांश पांडेय एवं आदर्श प्रताप सिंह का शोध पत्र इसरो द्वारा चयनित किया गया है। इस उपलब्धि ने न केवल छात्रों की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई है, बल्कि केआईपीएम कॉलेज का नाम भी देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों की सूची में शामिल कर दिया है।

विशेष बात यह है कि इसरो द्वारा दोनों छात्रों की यात्रा, आवास एवं आतिथ्य की व्यवस्था पूर्ण रूप से प्रायोजित की गई है, जो उनकी शोध गुणवत्ता और महत्व को दर्शाता है।

Amethi: BLO के पति ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाए गंभीर आरोप, अखिलेश यादव ने की कार्रवाई की मांग

अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर लहराएंगे परचम

संस्थान के चेयरमैन ई.आर.डी. सिंह ने छात्रों को इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता संस्थान में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शोध और नवाचार के वातावरण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी केआईपीएम कॉलेज के छात्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते रहेंगे।

इस अवसर पर संस्थान के सचिव विनोद कुमार सिंह ने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। वहीं संस्थान के निदेशक डॉ. मो. जाहिद रेयाज खान ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि शोध और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए संस्थान निरंतर प्रयासरत है।

विभागाध्यक्ष ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना

कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष अनुराग सिंह और विभागाध्यक्ष संजय गुप्ता ने छात्रों की कड़ी मेहनत और लगन की सराहना की। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन प्रभारी नितेश कुमार जायसवाल सहित अन्य संकाय सदस्यों ने भी छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Gorakhpur: डॉ. कौस्तुभ को मिली गोरखपुर के नए SSP की कमान, जानिए उनके प्रशासनिक अनुभव के बारे में

संस्थान और जनपद के लिए गौरव का क्षण

के0आई0पी0एम0 कॉलेज के इन छात्रों की यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे गोरखपुर जनपद के लिए गर्व का विषय है, जो यह साबित करती है कि छोटे शहरों के छात्र भी बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन कर सकते

Location : 
  • Gorakhpur,

Published : 
  • 5 February 2026, 5:08 AM IST