Gorakhpur: शिक्षा के क्षेत्र में कैसे चमका रामपुरवा इंटर कॉलेज, जानें पूरी खबर

गोरखपुर के जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित रामपुरवा इंटर कॉलेज एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों को लेकर चर्चा में है। इस वर्ष हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सर्वाधिक अंक प्राप्त किया...

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 24 April 2026, 3:52 PM IST

Gorakhpur:  उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित रामपुरवा इंटर कॉलेज एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों को लेकर चर्चा में है। इस वर्ष हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित

इसी अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह के दौरान कॉलेज के प्रबंधक प्रहलाद यादव ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र, मेडल एवं उपहार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और अभिभावकों में भी खासा उत्साह रहा।

नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान

कार्यक्रम के दौरान डायनामाइट न्यूज ब्यूरो गोरखपुर से बातचीत में प्रबंधक प्रहलाद यादव ने कॉलेज की इस बड़ी सफलता का रहस्य साझा किया। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

छात्रों का सर्वांगीण विकास

उन्होंने कहा कि “हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है। शिक्षकों की मेहनत, छात्रों की लगन और अभिभावकों के सहयोग से ही यह उपलब्धि संभव हो पाई है।”

गोरखपुर का गौरव: खजनी के छात्र ने रचा इतिहास, हाईस्कूल में 94.5% अंक हासिल

मार्गदर्शन सत्र और अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित

प्रबंधक ने आगे बताया कि कॉलेज में समय-समय पर टेस्ट, मार्गदर्शन सत्र और अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों की कमजोरियों को दूर कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया जाता है।

Gorakhpur: क्लब मालिक के बेटे ने खुद को मारी गोली, शहर में सनसनी

विद्यालय परिवार में खुशी की लहर

इस शानदार सफलता से जहां एक ओर विद्यालय परिवार में खुशी की लहर है, वहीं क्षेत्र के अन्य शिक्षण संस्थानों के लिए भी यह कॉलेज प्रेरणा का केंद्र बन गया है। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का यह बढ़ता स्तर निश्चित रूप से आने वाले समय में और भी नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

Location :  Gorakhpur

Published :  24 April 2026, 3:52 PM IST