
सपा नेत्री काजल निषाद को किया हाइस अरेस्ट
Gorakhpur: गोरखपुर में गीडा क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण और स्थानीय समस्याओं को लेकर प्रस्तावित समाजवादी पार्टी के धरना-प्रदर्शन से पहले जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए। मंगलवार देर रात पुलिस ने सपा नेत्री Kajal Nishad समेत कई नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया।
पुलिस अलग-अलग थानों से नेताओं के घर पहुंची और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद सियासी माहौल गरमा गया है।
हाउस अरेस्ट किए गए नेताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष Nagina Sahani, पूर्व विधायक Yashpal Rawat, जिला महासचिव रामनाथ यादव, जिला उपाध्यक्ष गीरीश यादव और सहजनवा विधानसभा अध्यक्ष मनीष कमांडो शामिल हैं।
जिलाध्यक्ष ब्रजेश गौतम को भी कुछ समय के लिए रोका गया था, लेकिन लखनऊ कार्यक्रम में जाने की जानकारी देने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
समाजवादी पार्टी ने बुधवार को सहजनवा क्षेत्र की समस्याओं और गीडा की फैक्ट्रियों से फैल रहे प्रदूषण के खिलाफ धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने की घोषणा की थी।
पार्टी नेताओं का आरोप है कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं और राख से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। इसके साथ ही गिरते जलस्तर, मजदूरों से 12 घंटे काम लेने और किसानों की जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन प्रस्तावित था।
हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद सपा नेताओं ने एक्स और फेसबुक के जरिए प्रशासन पर लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का आरोप लगाया।
जिला महासचिव रामनाथ यादव ने कहा कि धरना-प्रदर्शन की सूचना पहले ही प्रशासन को दे दी गई थी, बावजूद इसके नेताओं को घरों में नजरबंद किया गया।
वहीं Kajal Nishad ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “यह खौफ अच्छा है, होना भी चाहिए। अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने से शासन-प्रशासन में जो डर है, वह साफ दिखाई दे रहा है। इस तानाशाही के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।”
Location : Gorakhpur
Published : 20 May 2026, 12:46 PM IST