हिंदी
गोरखपुर: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व सशक्तिकरण को लेकर गोरखपुर पुलिस ने “मिशन-शक्ति फेज-5.0” के तहत शुक्रवार को विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक अपराध वा नोडल मिशन-शक्ति के पर्यवेक्षण में जिलेभर के थाना क्षेत्रों में प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, महिला बीट आरक्षियों और मिशन-शक्ति टीम ने कस्बों, गांवों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों व सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर जागरूकता अभियान चलाया।
विपरीत परिस्थिति में उन्हें त्वरित मदद उपलब्ध कराई
इस दौरान महिलाओं व छात्राओं को शासन की विभिन्न योजनाओं और उनसे जुड़ी कानूनी जानकारी दी गई। घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण कानून, पाक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम जैसे महत्वपूर्ण कानूनों के बारे में विस्तार से बताया गया। पुलिस टीम ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में उन्हें त्वरित मदद उपलब्ध कराई जाएगी।
IND vs WI: अहमदाबाद के रण में लहराई सर जडेजा की तलवार, धोनी का रिकॉर्ड धोया…पंत को भी छोड़ा पीछे
बटन व इमरजेंसी कॉल का डेमो भी दिखाया
जानकारी के मुताबिक, साथ ही, महिला हिंसा और अन्य शिकायतों के निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। इसमें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, सीएम हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस 108 सहित स्थानीय महिला हेल्प डेस्क और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की भूमिका समझाई गई। मोबाइल पर पैनिक बटन व इमरजेंसी कॉल का डेमो भी दिखाया गया।
दीपावली पर फिर खिलेगा नैनीताल का पर्यटन, एडवांस बुकिंग ने कारोबारियों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
गरिमा और स्वावलंबन के साथ खड़े होने का संबल
गांव-गांव और विद्यालयों में पहुंचे पुलिस बल ने छात्राओं व महिलाओं से सीधे संवाद कर उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। पुलिस का यह अभियान न केवल सुरक्षा का संदेश देता है, बल्कि महिलाओं को समाज में गरिमा और स्वावलंबन के साथ खड़े होने का संबल भी प्रदान करता है।
Location : गोरखपुर
Published : 3 October 2025, 7:27 PM IST
Topics : campaign Gorakhpur News police women's safety