
प्रतीकात्मक छवि
Gorakhpur: गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग का मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब गांव की 19 वर्षीय युवती अपने प्रेमी के साथ घर से अचानक लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवती घर में रखे मां और दो बहनों के जेवरात तथा नकदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है और परिजन युवती की तलाश में जुटे हुए हैं।
पीड़ित युवती के भाई ने सहजनवा थाने में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार युवती का गांव के ही एक युवक से काफी समय से प्रेम संबंध था और दोनों के बीच लगातार बातचीत होती थी। परिवार को इस संबंध की जानकारी तो थी, लेकिन उन्हें इस तरह की घटना की आशंका नहीं थी।
Gorakhpur News: गर्मी में बिजली सप्लाई को लेकर विभाग सतर्क, लगातार हो रहा सिस्टम अपग्रेड
परिजनों का कहना है कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे युवती घर से अचानक गायब हो गई। काफी देर तक तलाश करने के बाद जब घर की जांच की गई तो पता चला कि मां और दो बहनों के गहने भी गायब हैं। साथ ही घर में रखी करीब चार हजार रुपये की नकदी भी नहीं मिली। इसके बाद परिजनों को प्रेम प्रसंग की आशंका गहराई और उन्होंने युवक के घर पहुंचकर जानकारी लेने की कोशिश की।
Gorakhpur: साइबर अपराधियों पर शिकंजा, फर्जी ट्रांजेक्शन से उड़ाए रुपए निकाले वापस
परिवार का आरोप है कि युवक के घरवालों ने सहयोग करने के बजाय अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि जानकारी मांगने पर गाली-गलौज की गई और मारपीट की धमकी भी दी गई। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। वहीं पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है।
इस संबंध में सहजनवा थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Location : Gorakhpur
Published : 23 May 2026, 4:46 PM IST
Topics : cash family Gorakhpur love Story police