आभूषण चोरी केस में बड़ा खुलासा, गोरखपुर पुलिस ने दो बाल अपचारियों को पकड़ा,

गोरखपुर के गीडा इलाके में चोरी की एक वारदात के बाद पुलिस की कार्रवाई में चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। घर से आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने दो बाल अपचारियों को अपनी अभिरक्षा में लिया है। उनके पास से चोरी की नथुनी और नकदी बरामद हुई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 September 2026, 1:42 AM IST

Gorakhpur: गीडा थाना क्षेत्र में घर से आभूषण चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। उनके कब्जे से पीली धातु की एक नथ (नथुनी) और 6,650 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने दर्ज मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की है।

पुलिस के अनुसार अपराधों पर अंकुश लगाने और चोरी की घटनाओं के अनावरण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक गीडा अश्वनी पाण्डेय के नेतृत्व में पिपरौली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमरेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की।

चोरों से सामान बरामद

पुलिस ने थाना गीडा में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 333/2026 की विवेचना के दौरान दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया। उनके पास से चोरी की गई पीली धातु की नथ (नथुनी) और 6,650 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) और 331(4) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोतरी की है।
16 जुलाई को हुई थी चोरी

गोरखपुर में तड़के मुठभेड़, पुलिस पर चलाई गोली; जवाबी फायरिंग में शातिर चोर के पैर में लगी गोली

चोरों ने घर को बनाया निशाना

पुलिस के मुताबिक 16 जुलाई 2026 को अज्ञात चोरों ने वादी के घर को निशाना बनाया था। चोर घर में रखे जेवरात लेकर फरार हो गए थे। चोरी गए सामान में पायजेब, कान के झुमके, माला, सोने की अंगूठी, चांदी की अंगूठी, नथ और पायल समेत अन्य आभूषण शामिल थे। घटना के संबंध में तहरीर मिलने के बाद गीडा थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

विवेचना के दौरान पुलिस को मिले सुरागों के आधार पर दो बाल अपचारियों तक पहुंच बनाई गई। पूछताछ और बरामदगी के बाद दोनों को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस अब चोरी किए गए अन्य आभूषणों की बरामदगी और घटना में शामिल अन्य लोगों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

गोरखपुर में बाइक चोर का खेल खत्म, पुलिस ने पीछा कर दबोचा; खुलेंगे कई राज

कार्रवाई टीम

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अमरेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक सिंह, कांस्टेबल मिथिलेश यादव, रिजर्व कांस्टेबल मनीष यादव और रिजर्व कांस्टेबल अनुप राय शामिल रहे।

Location :  Gorakhpur

Published :  2 September 2026, 1:39 AM IST