गोरखपुर में बढ़ता अपराधों का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा, ताजा जनपद के पिपराइच से सामने आया है, जहां सरेआम किशोर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। नगर पंचायत पिपराइच वार्ड नंबर एक मुड़ेरी गढ़वा निवासी राजेश के 17 वर्षीय किशोर को कोआपरेटिव इंटर कालेज पिपराइच के खेल मैदान में छात्र को गोली मार दी।

मौके पर ग्रामीण
Gorakhpur: गोरखपुर में बढ़ता अपराधों का ग्राफ कम होने का नाम नहीं ले रहा, ताजा जनपद के पिपराइच से सामने आया है, जहां सरेआम किशोर को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया।
नगर पंचायत पिपराइच वार्ड नंबर एक मुड़ेरी गढ़वा निवासी राजेश के 17 वर्षीय किशोर बेटा सुधीर उर्फ भोला को शुक्रवार दोपहर में सभासद के टोले के युवकों ने कोआपरेटिव इंटर कालेज पिपराइच के खेल मैदान में छात्र को गोली मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में छात्र मौजूद थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली लगते ही सुधीर भारती जमीन पर गिर पड़ा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पिपराइच थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फायरिंग किसने और किन परिस्थितियों में की, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। वहीं, घटना से आक्रोशित छात्रों और अभिभावकों में भय का माहौल है।
गोरखपुर में सनसनी, युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार रोशन कुमार नाम के युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। किशोर कोआपरेटिव इंटर कालेज पिपराइच में कक्षा 11 का छात्र था। जिससे विद्यालय के बच्चों में भी आक्रोश फैल गया।
सरेआम कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर दिन दहाड़े छात्र की हत्या के बाद गोरखपुर पुलिस ऐक्शन में है। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है।
Gorakhpur Crime: गोरखपुर में चाकू से जानलेवा हमला, 4 शातिर आरोपी गिरफ्तार
किशोर को गाड़ी ड्राइविंग के बहाने बुला कर गोली मारने का आरोप लगा है। गले के पास गोली लगने से किशोर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस को आक्रोशित ग्रामीणों ने शव देने से इंकार कर दिया।