
गोरखपुर में आकाशीय बिजली का कहर
Gorakhpur: गुरु गोरक्षनाथ घाट पर रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का तत्काल संज्ञान लिया। हादसे में अधिवक्ता आलोक अस्थाना की मौत की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हादसे में घायल अधिवक्ता को बेहतर उपचार दिलाने और उनकी हालत पर लगातार नजर रखने को भी कहा गया है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आए लोगों को तत्काल और समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। यदि किसी घायल को बेहतर उपचार की आवश्यकता हो तो उसे तत्काल उच्चस्तरीय चिकित्सा संस्थान में रेफर करने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी लेते हुए प्रशासन को मौके पर पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
आकाशीय बिजली गिरने से जान गंवाने वाले अधिवक्ता आलोक अस्थाना के परिवार को नियमानुसार चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से भी अतिरिक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार को इस कठिन समय में आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
Gorakhpur Murder: गोरखपुर खजनी में हत्या, प्रदर्शनी के बाद कर्मचारियों में खूनी संघर्ष, एक की मौत
हादसे की सूचना के बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि घायल अधिवक्ता के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की लगातार जानकारी ली जाए।
सीएम ने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिवार के सदस्यों को सहायता प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी न हो और राहत संबंधी सभी औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएं।
गोरखपुर में बड़ा हादसा, राजघाट पर भरभराकर गिरा गोरक्षनाथ घाट का गुंबद, दो की मौत और कई घायल
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने राहत और सहायता की कार्रवाई तेज कर दी है। अधिकारियों को आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने तथा राहत कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है और प्रभावित परिवार को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।
Location : Gorakhpur
Published : 6 September 2026, 11:21 PM IST