3 अगस्त तक इस रास्ते पर जाना पड़ सकता है भारी! गोरखपुर के इस अंडरपास पर ट्रैफिक डायवर्ट, निकलने से पहले जान लें नया रूट

अगर आप नौसढ़–खजनी–सिकरीगंज मार्ग से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। Khanipur Underpass Traffic Diversion के चलते 3 अगस्त तक ट्रैफिक पूरी तरह बदला रहेगा। कौन-सा रास्ता बंद रहेगा और किन मार्गों से होकर गुजरना होगा? पूरी जानकारी खबर में पढ़िए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 25 July 2026, 12:23 PM IST

Gorakhpur: बरसात के मौसम में गोरखपुर के कई अंडरपास और सड़कों पर जलभराव की समस्या नई नहीं है। पिछले वर्षों में खानीपुर अंडरपास भी बारिश के दौरान कई बार सुर्खियों में रहा, जहां सड़क क्षतिग्रस्त होने और वाहनों के फंसने की घटनाएं सामने आई थीं। इसी समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए अब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बड़ा कदम उठाया है। Khanipur Underpass Traffic Diversion के तहत 25 जुलाई से 3 अगस्त 2026 तक नौसढ़–खजनी–सिकरीगंज मार्ग पर यातायात डायवर्ट रहेगा।

सीसी रोड निर्माण के लिए लिया गया फैसला

पीडब्ल्यूडी के अनुसार, गीडा थाना क्षेत्र के ग्राम खानीपुर स्थित अंडरपास पर पुनर्निर्माण और सीसी रोड निर्माण का कार्य शुरू किया गया है। विभाग का कहना है कि मौजूदा सड़क लगातार भारी वाहनों और बारिश के कारण खराब हो रही थी, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ती थी।

नई सीसी रोड बनने के बाद सड़क अधिक मजबूत होगी और बारिश के दौरान जलभराव तथा सड़क टूटने जैसी समस्याओं में काफी कमी आने की उम्मीद है।

3 अगस्त तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

निर्माण कार्य को सुरक्षित और समय पर पूरा करने के लिए Khanipur Underpass Traffic Diversion लागू किया गया है। इस दौरान जैतपुर से नौसढ़ के बीच सामान्य यातायात पूरी तरह प्रभावित रहेगा और सभी वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा।

प्रशासन ने कहा है कि निर्माण स्थल के आसपास बैरिकेडिंग, दिशा-सूचक बोर्ड और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे और यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।

रात के अंधेरे में मवेशी चोरी का बड़ा प्लान… चंदौली पुलिस ने एनकाउंटर कर ऐसे सिखाया सबक!

स्थानीय लोगों की पुरानी मांग थी मरम्मत

खानीपुर अंडरपास लंबे समय से स्थानीय लोगों की चिंता का विषय बना हुआ था। बरसात में जलभराव और खराब सड़क के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हुईं। क्षेत्रीय लोगों ने कई अवसरों पर अंडरपास के स्थायी समाधान की मांग प्रशासन से की थी। अब विभाग का दावा है कि यह निर्माण कार्य पूरा होने के बाद समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।

पहले बैंक लोन का केस, अब जमीन सौदे में करोड़ों की ठगी का आरोप… भाजपा नेता की मुश्किलें क्यों बढ़ती जा रही हैं?

यात्रियों से प्रशासन की अपील

लोक निर्माण विभाग और जिला प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित डायवर्जन मार्ग का ही इस्तेमाल करें और यातायात नियमों का पालन करें। अधिकारियों का कहना है कि कुछ दिनों की असुविधा के बाद लोगों को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  25 July 2026, 12:23 PM IST