Gorakhpur: 16 मई को मिलेगी बड़ी सौगात, बदल जाएगी पूरे पूर्वांचल की तस्वीर; खेल प्रेमियों में खुशी की लहर

पूर्वांचल में कुछ ऐसा होने जा रहा है, जो अब तक सिर्फ बड़े महानगरों तक सीमित माना जाता था। गोरखपुर में बनने वाला यह विशाल प्रोजेक्ट न सिर्फ खेल जगत, बल्कि पूरे इलाके की तस्वीर बदल सकता है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 14 May 2026, 3:28 PM IST
google-preferred

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने की तैयारी तेज हो गई है। अब पूर्वांचल का शहर गोरखपुर जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मानचित्र पर अपनी पहचान बनाने जा रहा है। गोरखपुर में बनने वाले प्रदेश के पांचवें इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास 16 मई को होगा।

392 करोड़ की लागत से तैयार होगा आधुनिक स्टेडियम

गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर स्थित ताल नदोर क्षेत्र में बनने वाले इस इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर करीब 392.94 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग को इसका निर्माण कार्य सौंपा गया है और इसे दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।

गोरखपुर BRD मेडिकल कॉलेज में हंगामा, जूनियर डॉक्टरों पर तीमारदारों से मारपीट का आरोप

जिलाधिकारी दीपक मीणा के अनुसार यह परियोजना सिर्फ एक क्रिकेट स्टेडियम तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इससे पूरे हाईवे कॉरिडोर में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी। होटल, ट्रांसपोर्ट, छोटे कारोबार और रोजगार के अवसरों में भी तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

30 हजार दर्शकों की क्षमता

करीब 46 एकड़ में बनने वाला यह स्टेडियम आधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जाएगा। इसमें 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। मैदान में 7 मुख्य पिच और 4 प्रैक्टिस पिच बनाई जाएंगी, जिससे बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले आयोजित किए जा सकेंगे।

स्टेडियम में पूर्वी और पश्चिमी स्टैंड में लगभग 14-14 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके अलावा मीडिया कवरेज के लिए अलग नॉर्थ पैवेलियन और VIP मेहमानों के लिए विशेष साउथ पैवेलियन तैयार किया जाएगा। रात में मैच कराने के लिए चार हाईमास्ट फ्लडलाइट्स भी लगाई जाएंगी, जिससे डे-नाइट मुकाबलों का रोमांच भी देखने को मिलेगा।

गोरखपुर में औद्योगिक विकास की नई राह, गांवों की जमीन से खुलेंगे रोजगार के अवसर

लोकेशन बनी सबसे बड़ी ताकत

इस स्टेडियम की सबसे खास बात इसकी कनेक्टिविटी मानी जा रही है। यह गोरखपुर एयरपोर्ट से लगभग 24 किलोमीटर और रेलवे स्टेशन से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगा। फोरलेन हाईवे से सीधा जुड़ाव होने के कारण यहां पहुंचना बेहद आसान रहेगा।

सरकार की ओर से परियोजना के लिए पहली किस्त के रूप में 63.39 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। फिलहाल भूमि समतलीकरण और शुरुआती निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। माना जा रहा है कि स्टेडियम बनने के बाद गोरखपुर सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि बड़े खेल आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी प्रमुख केंद्र बन सकता है

Location :  Gorakhpur

Published :  14 May 2026, 3:28 PM IST

Advertisement