Gorakhpur: व्यावसायिक शिक्षा के साथ-साथ अध्यात्म का समावेश जरूरी

शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। जब शिक्षा में आधुनिक ज्ञान के साथ सांस्कृतिक, नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों का समावेश होता है, तभी छात्र-छात्राओं का वास्तविक निखार संभव हो पाता है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 January 2026, 5:55 AM IST

Gorakhpur: शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास होना चाहिए। जब शिक्षा में आधुनिक ज्ञान के साथ सांस्कृतिक, नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों का समावेश होता है, तभी छात्र-छात्राओं का वास्तविक निखार संभव हो पाता है। उक्त विचार मंगलवार को गोला स्थित एमसीए पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय युवा महोत्सव के समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव अपने नाम से ही ऊर्जा, उत्साह और प्रेरणा का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित होती है। भारतीय सनातन परंपरा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि महर्षि अरविंदो और स्वामी विवेकानंद जैसे महापुरुषों के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य कर रहे हैं।

गोरखपुर: छात्राओं के स्वास्थ्य को मिलेगा संबल, कस्तूरबा विद्यालयों में चलेगा ‘बालिका समृद्धि पखवाड़ा’

स्वामी विवेकानंद आधुनिकता और अध्यात्म के अनमोल संगम थे, जिन्होंने अल्प आयु में ही विश्व पटल पर भारतीय संस्कृति, दर्शन और साहित्य की महानता को स्थापित किया।

स्वामी विवेकानंद के विचार राष्ट्रचेतना से भरपूर

पूर्व विधायक ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं में आत्मबल, आत्मगौरव और राष्ट्रचेतना का संचार किया। आज की सबसे बड़ी आवश्यकता यह है कि विद्यालयों में विज्ञान और आधुनिक विषयों के साथ-साथ अध्यात्म, नैतिक शिक्षा और महापुरुषों के विचारों को भी समान महत्व दिया जाए। इससे नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ सकेगी और एक सशक्त, संस्कारवान व जिम्मेदार नागरिक के रूप में विकसित होगी।

छात्रों का किया उत्साहवर्धन

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित युवा महोत्सव की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने विज्ञान प्रदर्शनी, पुस्तक मेले तथा रेत से बने विभिन्न आकर्षक मॉडलों का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की रचनात्मकता व प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इससे पूर्व जिला उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, युवा नेता साहिल विक्रम तिवारी, श्रीश दास तथा बड़हलगंज ब्लॉक प्रमुख रामआशीष राय ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मुख्य सेवक प्रदीप सिंह एवं मुख्य सेविका रत्ना सिंह द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

Uttar Pradesh: गोरखपुर में पीड़िता को मिला न्याय, दुष्कर्म के दोषी को मिला कड़ा दंड

कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह, रत्नेश यादव, रज्जु राय, डॉ. अनिल तिवारी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। समापन सत्र में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया और पूरा परिसर उत्साह से सराबोर नजर

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 14 January 2026, 5:55 AM IST