Gorakhpur: घरवालों की इस बात से नाराज होकर अचानक गायब हो गईं तीन छात्राएं, पुलिस की तत्परता से मिली राहत

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में घर से नाराज होकर निकलीं तीन छात्राओं को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल मिल गई हैं। पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि वे परिवार से नाराज होकर बिना बताए घर छोड़कर चली गई थीं। पुलिस की कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र में घर से नाराज होकर बिना बताए निकलीं तीन छात्राओं को पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बरामद कर लिया। तीनों छात्राएं इंटर कॉलेज में पढ़ने गई थीं, लेकिन शुक्रवार को छुट्टी के बाद अपने घर नहीं पहुंचीं। इनमें दो छात्राएं सगी बहनें हैं।

घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

छात्राओं के अचानक लापता होने से परिजन परेशान हो गए और उन्होंने पुलिस को सूचना देकर तलाश की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अभिभावकों की तहरीर पर गुलरिहा थाने में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए। दो छात्राओं से संबंधित मामले में मु0अ0सं0 646/2026 धारा 137(2) बीएनएस तथा तीसरी छात्रा के संबंध में मु0अ0सं0 647/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

Gorakhpur: 10 साल पहले हुई थी शादी, कोर्ट में था विवाद… और फिर पिपराईच के रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

पुलिस ने शुरू किया सघन तलाश अभियान

पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल छात्राओं की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने विभिन्न स्तरों पर जानकारी जुटाते हुए तीनों छात्राओं को सकुशल बरामद कर लिया। छात्राओं के सुरक्षित मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, उनकी चिंता दूर हुई और उन्होंने राहत की सांस ली।

पूछताछ में सामने आई घर छोड़ने की वजह

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में छात्राओं ने बताया कि वे अपने घरवालों से नाराज थीं। इसी नाराजगी में उन्होंने किसी को कुछ बताए बिना अपनी मर्जी से घर छोड़ दिया था। पुलिस ने तीनों छात्राओं को सकुशल बरामद करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Gorakhpur: पेपर लीक के विरोध में हाथों पर काली पट्टी बांध सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता

पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

तीनों छात्राओं की बरामदगी में उपनिरीक्षक मदन मोहन मिश्रा, उपनिरीक्षक आयुष द्विवेदी, उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक अनूप कुमार तथा महिला कांस्टेबल ऋचा देवी और अवगेश कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जहां तीनों छात्राओं की सकुशल बरामदगी संभव हुई, वहीं किसी अनहोनी की आशंका से परेशान परिजनों को भी बड़ी राहत मिली। घटना ने यह भी उजागर किया कि बच्चों के घर से अचानक चले जाने पर समय रहते पुलिस को सूचना देना उनकी सुरक्षित बरामदगी में बेहद अहम साबित हो सकता है।

Location :  Gorakhpur

Published :  8 August 2026, 7:28 PM IST

Related News

Advertisement