Gorakpur: ईंट खरीदने के बहाने ड्राइवर को ठगा और ले उड़े ट्राली, जानें गोरखपुर पुलिस ने कैसे दबोचा

गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ईंट खरीदने के बहाने ड्राइवर को झांसा देकर ट्राली चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ईंटों से लदी ट्राली बरामद की है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 April 2026, 6:04 AM IST

Gorakhpur: जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लोगों को झांसे में लेकर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी की गई ईंटों से भरी पूरी ट्राली भी बरामद कर ली है।

ड्राइवर को बातों में उलझाकर की थी चोरी

यह घटना 13 अप्रैल 2026 की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बहुत ही सुनियोजित तरीके से चोरी को अंजाम दिया था। उन्होंने पहले ट्रैक्टर ड्राइवर को ईंट खरीदने के बहाने अपने झांसे में लिया। इसके बाद रास्ता दिखाने के नाम पर वे ड्राइवर को ट्रैक्टर सहित दूसरी ओर ले गए और मौका मिलते ही ट्रैक्टर से ईंटों से भरी ट्राली को अलग कर उसे लेकर फरार हो गए।

पुलिस की घेराबंदी और अभियुक्तों की पहचान

पीड़ित की शिकायत पर थानाध्यक्ष गुलरिहा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई, जिसने उपनिरीक्षक विवेक कुमार अवस्थी की अगुवाई में सुरागों के आधार पर घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान प्रदीप चौहान उर्फ पारुल, लवकुश, विनय सिंह उर्फ गोपाल और संगम कुमार के रूप में हुई है।

Gorakhpur : दहेज हत्या के मामले में पति, सास और ससुर गिरफ्तार, रामगढ़ताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई ईंटों से लदी ट्राली बरामद कर ली है। इस बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि यह गिरोह पहले भी इस तरह की कितनी घटनाओं में शामिल रहा है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

कुशीनगर पुलिस का बड़ा खुलासा: कुशीनगर में बेगुनाह शिक्षक को मिली क्लीन चिट, पुलिस ने असली आरोपी को खोज निकाला

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस मामले का खुलासा करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार अवस्थी के साथ उपनिरीक्षक आदर्श पाण्डेय, मदन मोहन मिश्रा, अभिषेक कुशवाहा और हेड कांस्टेबल धनेश कुमार शामिल रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की तत्परता और सफल खुलासे की सराहना की है।

Location :  Gorakpur:

Published :  15 April 2026, 6:04 AM IST