जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बेलीपार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बेलीपार क्षेत्र में जान से मारने की नियत से किए गए हमले के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानलेवा हमले में पिता-पुत्र गिरफ्तार
Gorakhpur: जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बेलीपार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना बेलीपार क्षेत्र में जान से मारने की नियत से किए गए हमले के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी आपराधिक इतिहास वाले हैं और पूर्व में भी कई मुकदमों में जेल जा चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बाँसगांव के पर्यवेक्षण में बेलीपार पुलिस लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। इसी क्रम में थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शैलेष सिंह यादव व उनकी टीम ने ग्राम खदियापार निवासी कृष्णचन्द पाण्डेय एवं उनके पुत्र संकटमोचन पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया।
Gorakhpur Fire: गोरखपुर में भीषण आग से मचा हड़कंप, पुलिस और दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना बेलीपार में मु.अ.सं. 384/2025 धारा 109, 115(2), 351(3), 131, 117(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज था। वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि उक्त दोनों अभियुक्तों ने पुरानी रंजिश को लेकर वादी व उसके परिवार पर जानलेवा हमला किया, जिसमें परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल बना हुआ था।
पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले भी कई हिंसक घटनाओं में शामिल रह चुके हैं। संकटमोचन पाण्डेय के खिलाफ 2024 और 2025 में मारपीट, बवाल, घर में घुसकर हमला करने और बीएनएस की गंभीर धाराओं में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इसी प्रकार कृष्णचन्द पाण्डेय भी लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। दोनों के खिलाफ एक जैसे तीन मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उनकी आपराधिक प्रवृत्ति स्पष्ट होती है।
बेलीपार पुलिस टीम-उपनिरीक्षक शैलेष यादव, महिला उपनिरीक्षक संगीता, कांस्टेबल दीपू प्रसाद और ब्रजेश पाल ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के लिए कोर्ट भेज दिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों आरोपी क्षेत्र में लंबे समय से दहशत फैलाए हुए थे। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में राहत का माहौल है। वहीं पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।