गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बैरियाडीह/मठिया गांव में मंगलवार शाम आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। गांव निवासी विशाल गुप्ता पर दबंगों द्वारा कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने से इलाके में दहशत फैल गई।

गोरखपुर में युवक पर जानलेवा हमला
Gorakhpur: गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के बैरियाडीह/मठिया गांव में मंगलवार शाम आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। गांव निवासी विशाल गुप्ता पर दबंगों द्वारा कथित तौर पर जानलेवा हमला किए जाने से इलाके में दहशत फैल गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावर पहले से घात लगाए बैठे थे और उन्होंने अवैध तमंचे से फायरिंग की कोशिश की। गोली मिस होने पर आरोपियों ने कट्टे के बट और लोहे की रॉड से हमला कर विशाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2026 को शाम करीब 4:30 बजे विशाल किसी परिचित की देखरेख के सिलसिले में गांव की ओर गया था। आरोप है कि तभी अभिषेक निषाद, दीवार निषाद, गरद निषाद, नारायणन निषाद और रमेश निषाद ने उसे घेर लिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से फायर किया, लेकिन गोली नहीं लगी। इसके बाद सिर पर ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।
Gorakhpur Accident: टक्कर के बाद फरार हुआ चालक, युवक की मौत से बढ़ा आक्रोश; पढ़ें पूरी खबर
परिजनों ने घायल अवस्था में विशाल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित ने हमलावरों पर जातिसूचक गालियां देने और पहले से चल रहे विवाद में समझौता न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपियों ने घर उजाड़ने और जान से मरवा देने तक की धमकी दी। ,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए एहतियातन गश्त बढ़ा दी गई है।
नौतनवा तहसील में अपर आयुक्त ने अफसरों से किया जवाब तलब, दिए ये निर्देश
दरवेश कुमार (सीओ गोला) ने बताया कि एक दिन पूर्व भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें मुकदमा दर्ज किया गया था। बुद्धवार को फिर से कट्टे के बट से हमला किए जाने की सूचना मिली है। फायरिंग के आरोप की गंभीरता से जांच की जा रही है और नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और लोग दहशत में हैं।