हिंदी
दीपोत्सव में बच्चों की खास पहल
गोरखपुर (ग़ोला बाजार): दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में नक्षत्र एकेडमी कोहड़ी बुजुर्ग में शनिवार को रंगोली एवं दीप सजावट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर रंग-बिरंगे रंगों और दीपों की झिलमिल रोशनी से आलोकित हो उठा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपने-अपने वर्ग के अनुसार आकर्षक रंगोलियां बनाईं। किसी ने माँ लक्ष्मी के चरण बनाए, तो किसी ने स्वच्छ भारत, ग्रीन अर्थ और पटाखा मुक्त दीपावली जैसे सामाजिक संदेशों को अपनी कला के माध्यम से प्रस्तुत किया। रंगों की इस सजीव छटा ने सभी का मन मोह लिया।
Diwali 2025: दिवाली पर निभाई जाती है गोरखपुर में ये अनोखी रश्म, जानें पूरी कहानी
विद्यालय के शिक्षा निदेशक एस.पी. शुक्ला ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली का असली आनंद दूसरों को खुशियाँ बाँटने में है, न कि पटाखों के शोर में। उन्होंने बच्चों को पटाखों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया और सभी से “पटाखा मुक्त दीपावली” मनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा हर नागरिक का कर्तव्य है, और आज के बच्चे भविष्य के सच्चे पर्यावरण प्रहरी बन सकते हैं।
विद्यालय के प्रबंधक सुजीत तिवारी ने दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज जैसे पर्वों का सांस्कृतिक महत्व बताया। उन्होंने कहा कि ये पर्व न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़े हैं, बल्कि पारिवारिक एकता और समाज में प्रेम और सद्भाव का संदेश भी देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की सृजनशीलता और उत्साह की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य शशिकला मौर्य, संचालनकर्ता दीपक दूबे, एवं शिक्षकगण बृजेश त्रिपाठी, खुशी मौर्या, सानिया राय, आकृति राय, नीरू यादव, मोनिका यादव, ऋचा शर्मा, पूजा शर्मा, सृष्टि मिश्रा, नम्रता, कंचन, नंदनी तिवारी, अशोक दुबे, तरन्नुम, श्रुति शुक्ला, सुधा मिश्रा, पूजा, खुशबू यादव, खुशबू कुमारी, धीरज मिश्रा, श्रेया राय, अनु कुमारी, रेनू राय सहित सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
गोरखपुर में तहसील समाधान दिवस पर DM-SSP ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, 16 का मौके पर निस्तारण
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी को “हरित एवं सुरक्षित दीपावली” मनाने की शुभकामनाएं दीं और यह संदेश दिया कि दीपों की रोशनी तभी सार्थक है जब हमारे आसपास का वातावरण भी स्वच्छ और सुरक्षित हो।
Location : Gorakhpur
Published : 20 October 2025, 10:23 AM IST
Topics : Diwali 2025 Diwali News Gorakhpur News UP News