सफर के बहाने ऑटो में बैठीं शातिर महिलाएं, मौका मिलते ही कर दिया बड़ा खेल; पुलिस ने खोला राज

गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में सवार होकर महिला की चेन चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई पीली धातु की चेन बरामद की है।

Gorakhpur: कैण्ट थाना क्षेत्र में ऑटो रिक्शा में सवार होकर महिला की चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई पीली धातु की एक चेन बरामद की है। गिरफ्तार महिलाओं में सोनी देवी, गुड्डी देवी और रेशमी शामिल हैं। तीनों बड़हलगंज थाना क्षेत्र के लखनापार की रहने वाली हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ऐसे बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को एक महिला इलाज कराने के बाद ऑटो रिक्शा से जा रही थी। ऑटो में पहले से तीन महिलाएं बैठी थीं। इनमें से एक महिला की गोद में छोटा बच्चा था। आरोप है कि महिलाओं ने तबीयत खराब होने की बात कहकर पीड़िता को अपने बीच बैठा लिया। इसके बाद बच्चा गोद में लिए महिला ने उसे चिकोटी काटकर रुलाना शुरू कर दिया।

इसी दौरान एक महिला पीड़िता का पैर अपने पैर से दबाने लगी, जबकि दोनों ओर बैठी महिलाएं बार-बार उसे धक्का देने लगीं। इस दौरान पीड़िता का ध्यान भटक गया। जैसे ही ऑटो दाउदपुर चौराहे पर पहुंचा, तीनों महिलाओं ने एक साथ चालक से ऑटो रोकने को कहा।

ऑटो रुकने के बाद पीड़िता ने अपने गले पर हाथ लगाया तो चेन गायब मिली। उसने तत्काल शोर मचाया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों महिलाओं को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से पीड़िता की चेन बरामद हो गई।

छत पर सोता रहा परिवार, नीचे चोरों ने काट दिया ताला… गोरखपुर में 1 लाख कैश और लाखों के जेवर ले उड़े

गिरफ्तार महिला

पीड़िता के बेटे की तहरीर पर कैण्ट थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान सोनी देवी पत्नी राहुल, गुड्डी देवी पत्नी गुल्लू और रेशमी पत्नी अरुन, सभी निवासी लखनापार, थाना बड़हलगंज, गोरखपुर के रूप में हुई है।

शादी का वादा कर महिला से बनाया संबंध, विरोध किया तो मारपीट और धमकी… अब गोरखपुर पुलिस ने आरोपी को दबोचा

चोरी के मुकदमें दर्ज

पुलिस के मुताबिक, गुड्डी देवी के खिलाफ आजमगढ़ जनपद के फूलपुर और कोतवाली थानों में भी चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी पैडलेगंज उपनिरीक्षक अंकित कुमार उपाध्याय, महिला उपनिरीक्षक प्रिया राव, कांस्टेबल नन्दन पाण्डेय, महेन्द्र कुमार और महिला कांस्टेबल मीना पाल शामिल रहीं।

Location :  Gorakhpur

Published :  18 August 2026, 10:43 PM IST

Related News

Advertisement