गोरखपुर: बच्चों की कहासुनी बनी खूनी संघर्ष की वजह, हत्या के प्रयास में नामजद आरोपी गिरप्तार

खोराबार थाना क्षेत्र में बच्चों के मामूली विवाद ने गंभीर आपराधिक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद हुए वाद-विवाद में एक पक्ष पर जानलेवा हमला किए जाने के मामले में खोराबार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 13 December 2025, 8:36 PM IST

Gorakhpur: गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में बच्चों के मामूली विवाद ने गंभीर आपराधिक रूप ले लिया। कहासुनी के बाद हुए वाद-विवाद में एक पक्ष पर जानलेवा हमला किए जाने के मामले में खोराबार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर राज करन नय्यर द्वारा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली। पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष खोराबार इत्यानन्द पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को दबोच लिया।

Gorakhpur Fire: बड़हलगंज में रेमंड शॉप में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख

पुलिस के अनुसार थाना खोराबार पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 778/25 में नामजद अभियुक्त निखिल पुत्र मोलई, निवासी तरकुलही (पोछिया ब्रह्मस्थान), थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के साथ-साथ एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरण देते हुए पुलिस ने बताया कि दिनांक 12 दिसंबर 2025 को वादिनी द्वारा थाना खोराबार में प्रार्थना पत्र दिया गया था। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया कि बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी को लेकर अभियुक्त पक्ष द्वारा विवाद किया गया, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गया। इस दौरान अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से हमला कर वादिनी पक्ष को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की हालत गंभीर होने के चलते मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

गोरखपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 55 पुलिसकर्मियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

जांच के दौरान साक्ष्य संकलन एवं गवाहों के बयान के आधार पर मुख्य आरोपी निखिल की भूमिका स्पष्ट होने पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अशफाक अहमद, उपनिरीक्षक मणि प्रसाद, हेड कांस्टेबल विशुन चौहान तथा कांस्टेबल प्रदीप कुमार की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में किसी भी प्रकार के अपराध, विशेषकर महिलाओं एवं कमजोर वर्गों के विरुद्ध अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खोराबार पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में भय तथा आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 13 December 2025, 8:36 PM IST