गोरखपुर में 18 माह की मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गोरखपुर जनपद के गोला क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक निजी स्कूल बस की लापरवाही ने एक मासूम बच्ची की जिंदगी छीन ली। घटना 15 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे की है, जब ग्राम पंचायत डेहरीभार (धौजहर उर्फ बेलवाभारी) निवासी सुनील कुमार की 18 माह की पुत्री नित्या घर के सामने सड़क किनारे खेल रही थी।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 15 April 2026, 11:59 AM IST

Gorakhpur: गोरखपुर जनपद के गोला क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक निजी स्कूल बस की लापरवाही ने एक मासूम बच्ची की जिंदगी छीन ली। घटना 15 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे की है, जब ग्राम पंचायत डेहरीभार (धौजहर उर्फ बेलवाभारी) निवासी सुनील कुमार की 18 माह की पुत्री नित्या घर के सामने सड़क किनारे खेल रही थी।

रास्ते में ही  तोड़ा मासूम ने दम

इसी दौरान “एम.सी.ए पब्लिक स्कूल, गोला” की बस तेज रफ्तार और लापरवाही से गुजर रही थी। आरोप है कि बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि नित्या गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया।

परिवार का रो-रोकर बुरा

घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। एक तरफ जहां माता-पिता अपनी इकलौती बच्ची के खोने के गम में टूट चुके हैं, वहीं ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि स्कूल बसों द्वारा अक्सर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाया जाता है, लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देता।

Gorakhpur : एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर गिरफ्तार; 14 कार्ड और नकदी बरामद

सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

पीड़ित पिता सुनील कुमार ने थाना गोला में लिखित तहरीर देकर आरोपी बस चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि उनकी बेटी की मौत के जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

Gorakhpur: बेलघाट में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चोरी की फिराक में घूमते नाबालिग को दबोचा; कई वारदातों के खुलासे की उम्मीद

ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि स्कूल वाहनों की नियमित जांच हो और तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है।
फिलहाल पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  15 April 2026, 11:59 AM IST