देवीपाटन मंडल के 7 इंस्पेक्टर एक साथ हुए ट्रांसफर, गोंडा के दो चर्चित नाम भी सूची में; यहां देखें पूरी लिस्ट

देवीपाटन मंडल में पुलिस महकमे के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। एडीजी की समीक्षा और गस्ती के बाद जारी आदेश में सात इंस्पेक्टरों को एक साथ गोरखपुर परिक्षेत्र भेज दिया गया। यहां देखिये पूरी लिस्ट

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 19 June 2026, 12:07 PM IST

Gonda: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए देवीपाटन मंडल में तैनात सात निरीक्षकों (इंस्पेक्टरों) का तबादला गोरखपुर परिक्षेत्र में कर दिया गया है। यह फैसला अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) गोरखपुर जोन मुथा अशोक जैन के निर्देश पर लिया गया है। आदेश जारी होते ही संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।

पुलिस विभाग के अनुसार यह निर्णय जोनल पुलिस स्थापना बोर्ड की संस्तुति पर लिया गया है। तबादला सूची में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में तैनात निरीक्षकों के नाम शामिल हैं। सभी अधिकारियों को समायोजन के आधार पर गोरखपुर परिक्षेत्र में नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

एडीजी की गस्ती के बाद जारी हुआ आदेश

सूत्रों के अनुसार हाल ही में हुई एडीजी की गस्ती और पुलिस व्यवस्थाओं की समीक्षा के बाद यह बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया गया। पुलिस मुख्यालय स्तर पर कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है। एडीजी मुथा अशोक जैन ने बताया कि पुलिसिंग को मजबूत करने, संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और विभिन्न जिलों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह स्थानांतरण किया गया है।

देसी जुगाड़ या समय की बर्बादी? 500 के नोट गिनने की अनोखी ट्रिक वायरल, यूजर्स बोले- इतनी देर में तो 6 बार गिन लेते!

जानिए किन 7 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला

जारी आदेश के अनुसार निम्नलिखित सात निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से गोरखपुर परिक्षेत्र में स्थानांतरित किया गया है-

जानिए किन 7 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला

  • गोंडा में तैनात निरीक्षक नागरिक पुलिस दुर्गविजय सिंह जिनका मूल जनपद आजमगढ़ है, का समायोजन के आधार पर गोरखपुर परिक्षेत्र में तबादला किया गया है।
  • इसी तरह गोंडा में तैनात निरीक्षक नागरिक पुलिस पंकज कुमार सिंह, जो मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के निवासी हैं, को भी समायोजन के आधार पर गोरखपुर परिक्षेत्र भेजा गया है।
  • बहराइच में तैनात निरीक्षक नागरिक पुलिस संतोष कुमार सिंह, जिनका मूल जनपद आजमगढ़ है, का भी गोरखपुर परिक्षेत्र में स्थानांतरण कर दिया गया है।
  • बलरामपुर में तैनात निरीक्षक नागरिक पुलिस राम प्रकाश यादव, जिनका मूल जनपद बस्ती है, को समायोजन के आधार पर गोरखपुर परिक्षेत्र में नई तैनाती दी गई है।
  • श्रावस्ती में तैनात निरीक्षक नागरिक पुलिस परमानंद तिवारी, जो मूल रूप से बस्ती जनपद से हैं, का भी गोरखपुर परिक्षेत्र में तबादला किया गया है।
  • बहराइच में तैनात निरीक्षक नागरिक पुलिस अनिल कुमार मिश्रा, जिनका मूल जनपद अंबेडकरनगर है, को समायोजन के आधार पर गोरखपुर परिक्षेत्र में भेजा गया है।
  • वहीं बहराइच में तैनात निरीक्षक नागरिक पुलिस आलोक कुमार सिंह, जो मूल रूप से अंबेडकरनगर जनपद के हैं, का भी गोरखपुर परिक्षेत्र में स्थानांतरण कर दिया गया है।

गोरखपुर परिक्षेत्र के जिलों में मिलेगी नई जिम्मेदारी

तबादला किए गए सभी सातों निरीक्षकों को गोरखपुर परिक्षेत्र के विभिन्न जिलों में रिक्त पदों और प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। उनकी तैनाती से जुड़ी आगे की प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय स्तर पर पूरी की जाएगी।

खेत में उतरे करंट ने ली दो किसानों की जान, एक साथ उठी दो अर्थियां, परिजनों में मचा कोहराम

लापरवाही पर सख्ती

एडीजी मुथा अशोक जैन ने स्पष्ट किया है कि पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी है और आवश्यकता के अनुसार विभिन्न जिलों में पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया जा रहा है।

Location :  Gonda

Published :  19 June 2026, 12:07 PM IST