Gorakhpur: साधु ने महिला को ठगा, जानें कैसे उसने रचा षड़यंत्र

जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के भेउसा गांव में ठगी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां साधु के वेश में आए एक शातिर ठग ने महिला को झांसे में लेकर उसके सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया।

Gorakhpur: गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के भेउसा गांव में ठगी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां साधु के वेश में आए एक शातिर ठग ने महिला को झांसे में लेकर उसके सोने के जेवरात लेकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, भेउसा गांव निवासी पोतना देवी पत्नी बजरंगी के घर मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे एक व्यक्ति साधु बनकर पहुंचा। उसने खुद को धार्मिक व्यक्ति बताते हुए अयोध्या में चढ़ावा के नाम पर पैसे मांगे। महिला ने श्रद्धा वश उसे 120 रुपये दे दिए। इसके बाद ठग ने बातचीत के दौरान घर की स्थिति भांप ली और महिला को अपने जाल में फंसाने की योजना बनाई।

गोरखपुर में हत्या के प्रयास के आरोपी बाप-बेटा गिरफ्तार, पुलिस की सख्ती जारी

“काली शक्ति” का साया

ठग ने महिला को डराते हुए कहा कि उसके घर पर “काली शक्ति” का साया है, जिससे परिवार पर संकट आ सकता है। इस भय का फायदा उठाकर उसने महिला को झांसे में लिया और कहा कि अगर घर के जेवरात उसे दे दिए जाएं तो वह उन्हें “दोगुना” कर देगा और सारी नकारात्मक शक्तियों को दूर कर देगा।

भोली-भाली महिला ठग की बातों में आ गई और घर के अंदर से सोने के कनफूल निकालकर उसे दे दिए। ठग ने चालाकी से एक कागज में पत्थर लपेटकर महिला को थमा दिया और निर्देश दिया कि उसे रात 9 बजे के बाद ही खोलें, तब तक जेवरात दोगुने हो जाएंगे।

जेवरात की जगह रंगीन पत्थर

ठग के जाने के बाद जब महिला ने कागज खोला तो उसमें जेवरात की जगह रंगीन पत्थर देखकर उसके होश उड़ गए। तब तक आरोपी फरार हो चुका था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। पीड़िता की तहरीर पर हरपुर बुदहट थाना पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Gorakhpur News:आंशिक बारिश में कीचड़ बनी सड़कें, खजनी के कटघर-सतुआभार मार्ग पर दर्जनों बाइक सवार गिरे

पुलिस की अपील

पुलिस ने कहा कि ऐसे मामलों में अजनबी व्यक्तियों के झांसे में न आएं और किसी भी प्रकार के लालच या भय के आधार पर अपनी कीमती वस्तुएं किसी को न सौंपें। संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Location :  Gorakhpur

Published :  30 April 2026, 6:43 PM IST

Related News

Advertisement